Dhamtari Triple Murder Case Update: धमतरी ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा, तीन युवकों की हत्या का कारण जान हो जायेंगे हैरान, महज 12 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गंजा कर निकाला जुलूस

धमतरी: Dhamtari Triple Murder Case Update: 12 अगस्त धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास रायपुर के तीन युवकों की चाकू मारकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी नशे में धुत थे और ढाबे में खाना खाने के बाद मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने रायपुर से आए युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Dhamtari Triple Murder: इस घटना के बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। चौंकाने वाली बात ये रही कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बावजूद आरोपी मीडिया के कैमरों के सामने विक्ट्री का साइन दिखाते नजर आए। आरोपियों को पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल घुमाया और इस दौरान कुछ आरोपी कान पकड़ते हुए लंगड़ाकर चलते दिखे।

ढाबे के बाहर विवाद, 3 की मौके पर मौत

Dhamtari Dhaba Murder Case: यह घटना 11 अगस्त की रात लगभग 11:20 बजे अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा के पास हुई। मृतकों में नितिन तांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह शामिल हैं, जो रायपुर से अपने साथियों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। ढाबे में पहले से ही मौजूद आरोपी नशे में थे और खाना खाने के बाद बिल चुकाने को लेकर गुस्से में आ गए। आरोप है कि उन्होंने ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी और इसी दौरान रायपुर से आए युवकों से बहस हो गई।

विवाद की शुरुआत बीड़ी मांगने से हुई, बात बढ़ी तो हमला कर दिया चाकू से

Dhamtari Triple Murder Case Video: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने युवकों से बीड़ी मांगी थी। बात-बात में बहस हुई और देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। तीन युवकों पर इतने जोर से वार किया गया कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने रातभर छानबीन कर पकड़े सभी आरोपी

Dhamtari News: घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई और एक-दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और बुधवार सुबह तक सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

8 Accused Arrested: धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि सभी आरोपी आसपास के गांवों जैसे मथुराडीह, भोयना, कोर्रा और आमापारा के रहने वाले हैं। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और वारदात के वक्त शराब के नशे में थे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, मथुराडीह (मुख्य आरोपी)
  2. कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा
  3. रणवीर साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा
  4. कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा
  5. गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, मथुराडीह
    तीन नाबालिग आरोपी, जिनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 190, 191(1)(3) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड को सौंप दी गई है।

आरोपियों को गंजा कर निकाला जुलूस देखिये वीडियो-

मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने किया चाकू से हमला

पुलिस के अनुसार, चाकू से हमला मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने किया। उसके साथ मौजूद साथियों ने पीड़ितों को पकड़कर रखा और हमला करने में मदद की। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर था, इसलिए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी शराब के नशे में थे और घटना पूरी तरह आपसी झगड़े से शुरू हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

आरोपियों को शहर में घुमाकर जुलूस निकालने की पुलिस की कार्रवाई पर भी चर्चाएं हो रही हैं। आरोपी जिस तरह से पुलिस कस्टडी में भी कैमरे के सामने विक्ट्री साइन बना रहे थे, उस पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।

धमतरी की यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि नशे और मामूली विवाद कैसे जानलेवा रूप ले सकते हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है, लेकिन ऐसी घटनाएं रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता और सख्त निगरानी की भी जरूरत है।

Also Read: Dhamtari Crime News: गांव में सनसनी: छोटी सी बात पर बाप-बेटे पर चाकू से हमला, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button