
रायपुर: Raipur Traffic Advisory 15 August: राजधानी रायपुर में इस साल 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, अधिकारी और आम नागरिक शामिल होंगे। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था की है।
VIP के लिए अलग पार्किंग
Raipur VIP parking 15 August: जिन अतिथियों को लाल रंग का कार पास जारी किया गया है, वे PWD चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुंदन पैलेस और PWD कॉलोनी होकर एमटी वर्क्स शॉप गेट से प्रवेश करेंगे। यहां से वे वायरलेस ऑफिस के सामने से होते हुए मंच के पीछे बने वीआईपी पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।

बिना पास वालों के लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था
Raipur 15 August Parade: जिनके पास किसी प्रकार का पास नहीं है, वे अपने वाहन सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्क करेंगे। इसके बाद पैदल आरआई गेट से प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक पहुंच सकते हैं।
स्कूल बसों का अलग रूट
Raipur Parking Plan 15 August: छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को लेकर आने वाली स्कूल और संस्थागत बसें पुलिस लाइन के धमतरी गेट पर बच्चों को उतारेंगी। इसके बाद ये बसें परिक्रमा पथ होते हुए विवेकानंद सरोवर पार्किंग में खड़ी की जाएंगी।
पुरानी बस्ती की ओर से आने वालों के लिए मार्ग
Raipur No Pass Vehicle Parking: सिद्धार्थ चौक या पुरानी बस्ती की ओर से आने वाले बिना पासधारी वाहन चालक भी अपनी गाड़ियां विवेकानंद सरोवर पार्किंग में लगाएं। इसके बाद पैदल धमतरी गेट से प्रवेश कर परेड ग्राउंड तक जा सकते हैं।
पीडब्ल्यूडी चौक की ओर से आने वालों के लिए मार्ग
इस मार्ग से आने वाले वाहन चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में वाहन खड़ा करें और फिर पैदल आरआई गेट से परेड ग्राउंड में प्रवेश करें।
ओबी वैन और मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था
मीडिया की ओबी वैन को धमतरी गेट से अंदर जाने की अनुमति होगी। उनकी पार्किंग हैलीपैड के पास तय की गई है।
सभी मुख्य मार्गों पर वाहन पार्किंग पर रोक
Raipur Traffic Advisory 15 August: कार्यक्रम स्थल के चारों ओर की सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, जिससे समारोह में किसी प्रकार की बाधा न आए।
ये चीजें कार्यक्रम स्थल पर ले जाना मना
Raipur Parade Ground Entry Rules: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कई वस्तुओं के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर रोक लगाई है। इनमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, छाता, हथियार, पटाखे, चाकू, ब्लेड, पोस्टर, झंडे, लाठी, हॉकी स्टिक, लाउडस्पीकर, रेडियो, पालतू जानवर और प्रचार सामग्री शामिल हैं।
ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी
Raipur Route and Parking Plan: पेंशन बाड़ा चौक, महिला थाना चौक और PWD चौक से पुलिस लाइन की ओर सिर्फ उन्हीं वाहनों को जाने दिया जाएगा जो समारोह में हिस्सा लेने या परेड देखने जा रहे हैं। बाकी आम यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Also Read: खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, केंद्र सरकार ने खाद के अतिरिक्त आवंटन को दी मंजूरी



