
रायपुर: CG RTE Lottery: आरटीई (निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम) RTE के तहत छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए सुरक्षित सीटों में से अब भी करीब 6100 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए 19 अगस्त को तीसरे चरण की लॉटरी निकाली जाएगी। इस बार फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि पहले से किए गए आवेदनों के आधार पर ही यह लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अब भी हजारों सीटें खाली, एक और मौका
Free School Admission: आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25% हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए आरक्षित होता है। इस साल दो बार लॉटरी हो चुकी है, जिसमें हजारों बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए राज्य शिक्षा विभाग ने तीसरे चरण की लॉटरी की घोषणा की है।
तीसरे चरण के लिए अलग से आवेदन नहीं
RTE Admission 2025: लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, तीसरे चरण की लॉटरी उन्हीं आवेदनों में से निकाली जाएगी जो पहले से जमा हैं। जिन बच्चों को पहले से स्कूल मिल चुका है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। चयनित बच्चों को स्कूल में एडमिशन के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा।
अप्रैल से शुरू हो चुका है सत्र, बच्चों के पिछड़ने का खतरा
Free Education CG: गौरतलब है कि निजी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। अब तक लगभग ढाई महीने की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और सितंबर में तिमाही परीक्षा होने वाली है। ऐसे में देर से एडमिशन लेने वाले बच्चों के लिए आगे की पढ़ाई में पिछड़ने की संभावना बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने इस पर भी चिंता जताई है।
इतने बच्चों को मिला अब तक लाभ
- पहले चरण में: करीब 1.05 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 40 हजार बच्चों का चयन हुआ, और 36 हजार ने स्कूलों में दाखिला लिया।
- दूसरे चरण में: 42,363 आवेदन आए और 10 हजार बच्चों का चयन हुआ।
- फिर भी लगभग 6100 सीटें अभी खाली हैं, जिनके लिए तीसरी लॉटरी की तैयारी है।
क्या करें अभिभावक?
School Admission Lottery: अभिभावकों को नए आवेदन भरने की जरूरत नहीं है। जिनका आवेदन पहले से जमा है, वे 19 अगस्त को लॉटरी के परिणाम का इंतजार कर सकते हैं। चयनित होने पर स्कूल में समय पर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।



