CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें बस्तर दशहरे में परंपरा की वापसी, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, महानदी जल विवाद पर सहमति, बस्तर में बाढ़ से तबाही, कॉलेज एडमिशन की तिथि बढ़ी, प्राचार्यों की पदोन्नति से शिक्षकों में खुशी, नवोदय स्कूल विवाद में छात्रों की पिटाई, भूपेश बघेल के आरोपों से सियासी हलचल और बीजापुर में 10 किलो IED बरामद समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार की नई पहल, आज से शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन तभी सार्थक होगा जब ग्रामीण महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हों। इसी सोच के साथ राज्य सरकार आज से “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह आकाशवाणी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रसारित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री महिलाओं को आत्मनिर्भरता के संदेश देंगे।

NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कार्यकारी अध्यक्ष को पुलिस ले गई, आक्रोशित कर्मचारी थाने पहुंचे

CG NHM Employees Strike: नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे डिप्टी सीएम अरुण साव से मिलने पहुंचे तो पुलिस उन्हें हिरासत में थाने ले गई। इससे नाराज कर्मचारी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में काम करने के बाद भी उन्हें स्थायी नहीं किया गया।

बस्तर दशहरे में लौट सकती है 60 साल पुरानी परंपरा

Bastar Dussehra: दुनिया भर में मशहूर बस्तर दशहरे में इस साल 1960 के दशक में टूटी हुई परंपरा फिर से शुरू हो सकती है। दशहरा समिति ने रियासत काल की उस परंपरा को पुनर्जीवित करने की मांग की है, जब राजा-रानी दंतेश्वरी का छत्र लेकर रथ पर विराजमान होते थे। सांसद महेश कश्यप ने भी इस परंपरा को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

बीजापुर: सुरक्षाबलों ने 10 किलो IED किया बरामद, बड़ी वारदात टली

गोरना-मनकेली मार्ग पर सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 10 किलो का कमांड IED बरामद कर नष्ट कर दिया। नक्सली जवानों को निशाना बनाने की फिराक में थे। इससे पहले शुक्रवार को नक्सलियों ने इसी इलाके में एक युवक की हत्या की थी।

भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर गंभीर आरोप, कहा कैदियों से कराया ‘कवर्धा सदन’ का निर्माण

Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ‘कवर्धा सदन’ के निर्माण में कैदियों से मजदूरी कराई। इसी दौरान एक कैदी फरार भी हो गया। बघेल ने हाईकोर्ट के जज से इस मामले की जांच की मांग की है। राजनांदगांव सदन, पाटन सदन और वर्तमान में कुनकुरी सदन इसके उदाहरण हैं. प्रदेश में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने “कवर्धा सदन” का निर्माण करवाया है. इसके निर्माण कार्य में जेल के कैदियों से मजदूरी करवाई गई है. इस दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार भी हो गया है. ऐसे में विजय शर्मा को “आपराधिक चुप्पी” तोड़ते हुए जवाब देना चाहिए. बघेल ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है.

नवोदय स्कूल विवाद: मोबाइल चलाने पर 10वीं के छात्रों की पिटाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Navodaya School Controversy: माना स्थित नवोदय स्कूल में 10वीं कक्षा के चार छात्रों के साथ वार्डन और शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें डंडे और रॉड से पीटा गया, यहां तक कि एक छात्र के प्राइवेट पार्ट्स पर भी वार किया गया। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सरगुजा: सरकारी अस्पताल में चपरासी बांट रहा दवाएं, फार्मासिस्ट चला रहा निजी मेडिकल स्टोर

छत्तीसगढ़ में सरकार भले ही बदल गयी है, लेकिन सरकारी विभागों में भर्रासाही और मनमानी आज भी जारी है। और जब बात स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ जाये तो ये मनमानी गंभीर हो जाती है। जीं हां कुछ ऐसा ही मामला अंबिकापुर जिला के मैनपाट ब्लाॅक में स्थित कमलेश्वरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य का सामने आया है। इस केंद्र में प्यून मरीजों को दवाएं बांटता है। शनिवार को जब एक मरीज ने दवा बांट रहे प्यून से गलत दवा देने को लेकर सवाल किया, तब उसने कह दिया कि वह ये काम पहले से ही कर रहा है और वह दवाएं देना जानता है।

महानदी जल विवाद: दिल्ली बैठक में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बनी सहमति

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चल रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि इंजीनियरों और विशेषज्ञों की टीमें हर हफ्ते बैठक करेंगी और विवाद का हल निकालने की कोशिश करेंगी। दिसंबर में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री मुलाकात कर सकते हैं।

प्राचार्य पदोन्नति पर शिक्षकों में खुशी, मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए और आश्वासन

दुर्ग। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में 1222 व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया। प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने मंत्री गजेंद्र यादव का आभार जताया। मंत्री ने भरोसा दिया कि ई संवर्ग की पदस्थापना जल्द की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री का प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने जताया आभार, शिक्षा मंत्री ने ई संवर्ग के भी जल्द पदस्थापना का दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया को गति मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा त्वरित निर्णय लेकर 1222 व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किए जाने का आदेश जारी किया गया। इस निर्णय के लिए प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने मंत्री का उनके दुर्ग निवास में जाकर आभार व्यक्त किया।

कॉलेज एडमिशन की तिथि बढ़ाई गई, अब 5 सितंबर तक मिलेगा मौका

CG ALL College Admission: कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की अंतिम तिथि 14 अगस्त से बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस फैसले से हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब विद्यार्थी 5 सितंबर 2025 तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले 14 अगस्त थी अंतिम तिथि राज्य के उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) ने पहले प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की थी। लेकिन, इस तारीख तक कई सीटें खाली रह गईं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं (Students) दाखिला नहीं ले पाए। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी है।

Also Read: बिलासपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, काशीनाथ गोरे की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button