CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें NMDC ने दंतेवाड़ा के जंगल को पहुंचाया नुकसान, टंडन का साला गिरफ्तार, SBI गबन केस में पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, परिसीमन पर सीएम साय की प्रतिक्रिया, बस्तर में कुपोषण की चुनौती, फिंगेश्वर में कमर में टूटा इंजेक्शन मिला, फसल बीमा फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी, जुआ मिलीभगत में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, जशपुर नपा अध्यक्ष पर पत्नी का पत्र और फ्लाई ऐश डंपिंग पर 19.15 लाख का जुर्माना समेत पढ़ें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

NMDC ने दंतेवाड़ा के जंगल को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने मांगे 10 करोड़

Environment & Administration: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला इलाके के डिपॉजिट नंबर 14 में खनन के दौरान निकला बेकार मलबा तय सीमा पार कर सुरक्षित जंगल वाले हिस्से में फैल जाने पर वन विभाग ने देश की सबसे बड़ी लोहे की खान वाली सरकारी कंपनी NMDC (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के महाप्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है।

टंडन का साला भी गिरफ्तार

करोड़ों रुपये की ठगी और एआई (AI) के माध्यम से तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में आरोपी दीपक टंडन के फरार साले कोमल प्रसाद चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनडोंगरी इलाके से पकड़े गए आरोपी के बाद पुलिस अब जब्त सात डायरियों, तीन मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

बैंक गबन में पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एसीबी (ACB) बिलासपुर की टीम ने तत्कालीन मुख्य शाखा प्रबंधक सुनील कुमार झा को गिरफ्तार किया है। छह साल पुराने इस मामले में आरोपी को झारखंड के दुमका स्थित आवास से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया गया और न्यायालय से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

परिसीमन पर मुख्यमंत्री का बयान

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा और अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

बस्तर में कुपोषण की चुनौती

बस्तर जिले में लगभग 80 हजार बच्चों में से करीब 14 हजार बच्चे (लगभग 17 प्रतिशत) कुपोषण की चपेट में हैं, जिनमें से लगभग 2 प्रतिशत गंभीर कुपोषण श्रेणी में आते हैं। जिले के सभी सात पोषण पुनर्वास केंद्रों (NRC) के 140 बेड भरे होने के बीच 1 से 14 दिसंबर तक पोषण त्योहार की तैयारी चल रही है, हालांकि अतिरिक्त पोषण आहार के लिए बजट उपलब्धता को लेकर चुनौती बनी हुई है।

कमर में टूटा इंजेक्शन छोड़ दिया डॉक्टर

फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन लगवाने के बाद कमर में असहनीय दर्द बढ़ने पर जांच में इंजेक्शन का टूटा हुआ हिस्सा मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मनहरण डहरिया ने दो साल में दूसरी बार ऐसी घटना होने का दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से बेहतर उपचार और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फसल बीमा फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि हड़पने के मामले में बुरगुम थाना पुलिस ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम जामगांव के किसानों और बीमा कंपनी के साथ हुई इस धोखाधड़ी में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

जुआ मिलीभगत में पांच पुलिस वाले निलंबित

प्रतापपुर बस स्टैंड के पास जुए के फड़ संचालन में मिलीभगत के मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना, एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। छापेमारी में 7 जुआरियों से 99,600 रुपये नकद, ताश और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।

नपा अध्यक्ष पत्नी का पत्र पर बवाल

जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत के खिलाफ उनकी पत्नी प्रियतमा अरविंद भगत द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखी गई शिकायती चिट्ठी को लेकर जिले के सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पत्र में विवाह के बाद साथ न रखने, वैवाहिक दायित्वों से मुंह मोड़ने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई व संरक्षण की मांग की गई है।

फ्लाई ऐश डंपिंग पर जुर्माना

कोरबा जिले के ग्राम बोईदा में गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ परिवहन के दौरान 43 ट्रिप में 1277 टन फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग पाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह पर 19,15,500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

Also Read: 16 वर्षीय छात्रा से NIT पासआउट युवक ने पहले किया दुष्कर्म फिर गर्भपात कराने के दिल्ली से आया रायपुर, युवक गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button