
धमतरी: Bhakhara News: भखारा रोड पर हुई झपटमारी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना भखारा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गोपनीय सूचना के आधार पर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नेतराम बंजारे (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिद, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। बालक की पहचान कानूनी प्रावधानों के तहत गोपनीय रखी गई है। दोनों आरोपियों को ग्राम बोरिद से पकड़ा गया।

आरोपियों का जुर्म कबूल
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 3 सितंबर और 9 सितंबर को भखारा रोड पर मोबाइल और पर्स की झपटमारी की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
झपटमारी में प्रयुक्त बाइक जब्त
पुलिस जांच में सामने आया कि झपटमारी की घटनाओं में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पहले से ही थाना रनचिरई में जब्त है। यह वाहन धारा 185 BNS (शराब सेवन कर वाहन चलाने) के प्रकरण में कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। अब इसे भी झपटमारी केस से जोड़ा जा रहा है और विधिवत जब्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दर्ज प्रकरण
दोनों घटनाओं पर थाना भखारा पुलिस ने धारा 304(2) और 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी।
Also Read: Dhamtari Murder News: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात से सहमा गांव



