6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने बुलाकर की घिनौनी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी: Bhakhara News: भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गाँव में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी और यौन शोषण का घिनौना मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चॉकलेट देने के बहाने बुलाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची किराना दुकान गई थी। आरोपी लोक चंद अग्रवाल उर्फ बबलू ने बच्ची को गोली-बिस्किट (चॉकलेट) देने का लालच दिया।

ट्रक के पीछे ले जाकर की अश्लील हरकत

बच्ची को बहलाने के बाद आरोपी लोक चंद अग्रवाल उर्फ बबलू उसे दुकान के पास खड़े एक ट्रक के पीछे ले गया। वहाँ उसने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकतें भी कीं।

माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

जब नाबालिग बच्ची ने घर जाकर अपने माता-पिता को इस घिनौनी हरकत की जानकारी दी, तो वे तुरंत भखारा थाना पहुँचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी लोक चंद अग्रवाल उर्फ बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2), 65 (2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Read: VIDEO: टीवी रिमोट छीनने पर पति ने मारा थप्पड़, नवविवाहिता ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button