PM Modi CG Tour: पीएम मोदी का रायपुर दौरा, इन क्रार्यक्रमों में होंगे शामिल करेंगे कई ऐतिहासिक लोकार्पण, यहां जानें पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM Modi CG Tour: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव (1 नवंबर) को राजधानी नवा रायपुर इतिहास के स्वर्णिम पलों का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 6 घंटे से अधिक समय तक रायपुर में रहेंगे और राज्य के विकास, संस्कृति व अध्यात्म से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे।

बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Child Heart Program: पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल से करेंगे। यहां वे 2,500 बच्चों से मुलाकात करेंगे, जिनकी नि:शुल्क हृदय सर्जरी इस संस्थान में हुई है। इस अवसर पर वे “दिल की बात” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

नई विधानसभा और शांति शिखर भवन का लोकार्पण

Vidhansabha & Peace Center: प्रधानमंत्री मोदी नई विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा वे ब्रह्माकुमारी संस्थान के “शांति शिखर ध्यान केंद्र” का लोकार्पण करेंगे, जो 1.5 एकड़ क्षेत्र में राजस्थानी महल शैली में तैयार किया गया है। यह भवन पूरी तरह जन-दान से निर्मित है और इसमें प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक का प्रयोग किया गया है।

देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम होगा उद्घाटित

Digital Tribal Museum: पीएम मोदी देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का भी शुभारंभ करेंगे। यह 9.75 एकड़ क्षेत्र में फैला है और राज्य के आदिवासी नायकों की गाथाओं को डिजिटल रूप में प्रदर्शित करता है। राजधानी में प्रधानमंत्री के सम्मान में 6 प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और थीम आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं।

यह रहा पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

07:35 बजे: दिल्ली से इंडियन एयर फ़ोर्स के विशेष विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान।
09:40 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
09:45 बजे: एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल के लिए रवाना।

श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल

10:00 बजे: अस्पताल पहुंचेंगे।
10:00 से 10:35 बजे तक: “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय सर्जरी से लाभान्वित 2,500 बच्चों से संवाद करेंगे।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति शिखर भवन

10:35 बजे: अस्पताल से रवाना।
10:45 से 11:30 बजे तक: ध्यान सत्र में भाग लेते हुए शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़ नई विधानसभा परिसर

11:35 बजे: नई विधानसभा के लिए प्रस्थान।
11:45 से 12:10 बजे तक: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण।
12:15 से 1:15 बजे तक: नई विधानसभा भवन का लोकार्पण समारोह।

ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम

1:20 बजे: विधानसभा से म्यूजियम के लिए रवाना।
1:30 से 2:15 बजे तक: डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थल

2:20 बजे: राज्योत्सव स्थल के लिए प्रस्थान।
2:30 से 4:00 बजे तक: राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वापसी कार्यक्रम

4:05 बजे: राज्योत्सव स्थल से रवाना।
4:20 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
4:25 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ बनेगा गौरव का केंद्र

Chhattisgarh Foundation Day 2025: 1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर होगा। नई विधानसभा, डिजिटल म्यूजियम, और शांति शिखर ध्यान केंद्र जैसे प्रोजेक्ट्स राज्य के विकास, संस्कृति और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय खोलेंगे।

Also Read: छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना: सीएम साय ने 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन के लिए PM मोदी का जताया आभार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button