CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें NMDC प्लांट में 120 करोड़ का बड़ा कोयला फ्रॉड उजागर, न्यूयॉर्क बैंक की सतर्कता से बची रकम; रायपुर में बारिश से बने गड्ढे ने ली दो मासूमों की जान, प्रशासन पर सवाल; CGPSC इंटरव्यू शुरू, 500 किलो गोल्ड मिलने का अनुमान; बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई; पत्नी ने पति की हत्या कर शव सूटकेस में भरा, आरोपी महिला की तलाश जारी; प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत महासमुंद में 678 विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा पक्का घर; बिलासपुर में नायब तहसीलदार रिश्वत लेते एसीबी के जाल में फंसा, कॉफी हाउस में हुई कार्रवाई; छत्तीसगढ़ में नहीं बदलेगी पाठ्यपुस्तक प्रकाशन प्रणाली, बिहार मॉडल को ठुकराया गया; शिक्षकों के क्रमोन्नति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, शासन ने दी अहम दलील; और नक्सली केंद्रीय कमेटी का पत्र जारी ‘हथियार नहीं डालेंगे, संघर्ष जारी रहेगा’, बिलासपुर रेल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

NMDC स्टील प्लांट में 120 करोड़ का फ्रॉड, विदेशी कंपनी के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

Fraud Alert: बस्तर जिले के एनएमडीसी स्टील प्लांट में कोयला सप्लाई के नाम पर 120 करोड़ रुपए की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। प्लांट प्रबंधन ने ईमेल के ज़रिए एक फर्जी अमेरिकी कंपनी से कोल खरीदने का सौदा कर लिया था। न्यूयॉर्क बैंक की सतर्कता से यह ट्रांजैक्शन रुक गया और 120 करोड़ की रकम होल्ड हो गई। अब कंपनी के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू की गई है और एसबीआई अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।

CGPSC इंटरव्यू शुरू, 20 नवंबर को जारी होंगे 246 पदों के नतीजे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा में सफल हुए 643 अभ्यर्थियों के लिए 10 नवंबर से इंटरव्यू चरण की शुरुआत हो गई है, जो 20 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित पीएससी कार्यालय में चलेगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर की देर रात को इन इंटरव्यू के अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। यह भर्ती CGPSC 2024 परीक्षा के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, एक्साइज सब इंस्पेक्टर समेत कुल 17 सेवाओं के 246 पदों पर की जा रही है, जिनमें सर्वाधिक 90 पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर के लिए और 21 पद डीएसपी के लिए आरक्षित हैं।

रायपुर में सड़क के गड्ढे ने ली दो मासूमों की जान, प्रशासन पर उठे सवाल

Road Safety: रायपुर के हीरापुर-जरवाय रोड के पास बने पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ जब बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है क्योंकि लंबे समय से सड़क किनारे बने गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है, जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल बैमा निवासी पवन गढ़वाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन और खड़ी मालगाड़ी की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। यह हादसा गतोरा और लालखदान स्टेशन के बीच हुआ था, जिसमें दर्जनों यात्री फंस गए थे; शुरुआती जांच में यह त्रुटि सिग्नलिंग सिस्टम या मानवीय गलती के कारण होने की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय टीम जांच कर रही है, जबकि कई घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है।

जशपुर में पति की हत्या कर शव सूटकेस में रखा, फरार पत्नी की तलाश

Murder Case: जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला ने बेटी को फोन कर हत्या की बात कबूली थी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

प्रधानमंत्री जनमन योजना से 678 विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा पक्का घर

Housing Scheme: महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजनांतर्गत 678 विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 372 मकान पूरे हो चुके हैं और बाकी निर्माणाधीन हैं। यह योजना गरीब और पिछड़े वर्गों के जीवनस्तर में सुधार लाने में अहम भूमिका निभा रही है।

बिलासपुर में तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, ACB की बड़ी कार्रवाई

Corruption Trap: बिलासपुर जिले के सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को एसीबी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसने एक किसान से भूमि नामांतरण के बदले 1.20 लाख रुपए मांगे थे। एसीबी की यह कार्रवाई पिछले 18 महीनों में 37वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

छत्तीसगढ़ में पाठ्यपुस्तक प्रकाशन व्यवस्था यथावत, बिहार मॉडल को ठुकराया गया

Education Policy: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की 92वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में मौजूदा प्रकाशन व्यवस्था जारी रहेगी। बिहार मॉडल को भ्रष्टाचार संभावित बताते हुए अस्वीकार किया गया। निगम ने जीपीएस ट्रैकिंग, बारकोडिंग और पारदर्शी प्रक्रिया को बरकरार रखने का फैसला लिया है।

शिक्षकों की क्रमोन्नति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, शासन ने रखी अपनी दलील

Court Hearing: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शिक्षकों की क्रमोन्नति संबंधी याचिका पर सुनवाई में शासन ने कहा कि सेवा अवधि संविलियन तिथि से ही मानी जाएगी। याचिकाकर्ता शिक्षकों ने पंचायत सेवाकाल को जोड़ने की मांग की थी। अब मंगलवार को अंतिम सुनवाई की संभावना है, जिस पर प्रदेशभर के शिक्षकों की नजरें टिकी हैं।

नक्सली कमेटी का नया पत्र: ‘हथियार नहीं डालेंगे, संघर्ष जारी रहेगा’

Naxal Update: नक्सली केंद्रीय कमेटी ने नया पत्र जारी कर साफ कहा है कि वे हथियार नहीं छोड़ेंगे और संघर्ष जारी रहेगा। पत्र में सोनू और सतीश नाम के दो नेताओं को गद्दार बताते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों का दोषी ठहराया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस पत्र की भाषा और स्रोत की जांच कर रही हैं।

Also Read: CG New Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना: हर वर्ष मिलेंगे ₹5000 रूपये, इस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button