CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें दिर में नवजात छोड़ भागी महिला से गांव में मचा हड़कंप; बिलासपुर में धर्मांतरण के प्रयास पर बवाल, SECL कर्मचारी हिरासत में; रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ आधुनिक लाउंज, यात्रियों को मिलेगी प्रीमियम सुविधा; बलरामपुर में फर्जी DSP ने महिला से 72 लाख की ठगी कर पुलिस भर्ती का झांसा दिया; निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर भिलाई नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित; गलत जानकारी देने पर बिलासपुर डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी; सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने 25 साल अनुभव की शर्त को सही ठहराया; बीजापुर जंगलों में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियों को ढेर किया; रायपुर अंबेडकर अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की हालत स्थिर, विशेष जांच समिति गठित; और प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों पर सख्ती, 144 लाभार्थियों को नोटिस जारी  समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

मां की ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को मंदिर में छोड़ भागी महिला, गांव में मचा हड़कंप

Durg News: दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। हनुमान मंदिर के दरवाजे पर किसी अज्ञात महिला ने नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर छोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, SECL कर्मचारी हिरासत में

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी SECL कर्मचारी राजेंद्र खरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संगठन ने बताया कि सभा में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यात्रियों के लिए नई सुविधा, रायपुर एयरपोर्ट पर नए आधुनिक लाउंज का शुभारंभ

रायपुर लोकसभा सांसद और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए नव निर्मित आधुनिक लाउंज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक लाउंज यात्रियों को आराम, सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिससे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रदेश की प्रगतिशील सोच और आधुनिक छवि का प्रतीक बनेगा। सांसद अग्रवाल ने एयरपोर्ट प्रबंधन की इस पहल को सराहते हुए विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की श्रेणी में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

फर्जी DSP ने महिला से वसूले 72 लाख रुपये, पुलिस भर्ती का झांसा देकर किया बड़ा खेल

Balrampur Fake Police: बलरामपुर जिले में कुसमी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को डीएसपी बताकर महिला से 72 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने वादा किया था कि वह उसके बेटों को पुलिस में भर्ती करवा देगा। महिला के शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी कई राज्यों में इसी तरह लोगों को नौकरी का लालच देकर ठगता रहा है।

नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित, निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कमिश्नर की सख्ती

Govt Employees Suspended: भिलाई नगर निगम में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। आयोग ने साफ कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम आयुक्त के इस आदेश के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों निलंबित कर्मी बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोगी के रूप में नियुक्त थे, लेकिन उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।

गलत जानकारी देने पर बिलासपुर डीईओ को कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई की तैयारी

Education Department: बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को गलत और विरोधाभासी जानकारी देने के आरोप में संयुक्त संचालक शिक्षा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। टांडे ने राज्य शासन को रिपोर्ट दी थी कि सभी छात्रों को पुस्तकें वितरित हो चुकी हैं, जबकि उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अतिरिक्त पुस्तकों की मांग की। संयुक्त संचालक ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक बताया है और तीन दिन में जवाब मांगा है।

सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का फैसला, 25 साल अनुभव की शर्त सही ठहराई

RTI Appointment: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दायर सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने कहा कि 25 साल के अनुभव की शर्त अनुचित नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के लिए आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

बीजापुर नेशनल पार्क में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियों को ढेर किया

Naxal Encounter: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क जंगलों में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 27 लाख रुपये के इनामी 6 माओवादियों को मार गिराया। इनमें मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना और पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने बताया कि यह ऑपरेशन सुबह से शाम तक चला और बड़ी सफलता हासिल हुई।

आंख के ऑपरेशन में लापरवाही का मामला, सभी 9 मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में

Health Update: रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में बीजापुर जिले से आए नौ मरीजों का इलाज जारी है। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आँखों की रोशनी कम होने का मामला में पोस्ट-ऑपरेटिव संक्रमण के बाद सभी मरीजों को विट्रेक्टोमी सर्जरी और इंट्राविट्रियल इंजेक्शन दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डीन और अधीक्षक को मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं। इस मामले में विशेष जांच समिति भी गठित की गई है, जो बीजापुर अस्पताल में जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों पर सख्ती, 144 लाभार्थियों को नोटिस जारी

CG Housing Scheme: बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे मकानों को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत तखतपुर की टीम ने ग्राम चनाडोंगरी में निरीक्षण कर 144 हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है। सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने कहा कि अब अपूर्ण आवासों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि सभी पात्र परिवार जल्द अपने पक्के घर में बस सकें।

Also Read: CG Liquor Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, चैतन्य बघेल की 61 करोड़ 20 लाख की संपत्ति अटैच

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button