
CG Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। इस तबादला सूची के अनुसार, भोसकर विलास संदिपान को उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। कोरबा के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अब सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि दंतेवाड़ा के कुणाल दुदावत को कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बेमेतरा के पूर्व कलेक्टर रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
सरगुजा, कोरबा सहित 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से बेमेतरा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि नम्रता जैन को नारायणपुर की नई कलेक्टर बनाया गया है। नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त रहे अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह प्रकाश कुमार सर्वे को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इस फेरबदल में जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर गजेन्द्र सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है, जबकि रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
| अफसरों का नाम | पुरानी पदस्थापना (मुख्य) | नई पदस्थापना |
| भोसकर विलास संदिपान | कलेक्टर | अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी |
| रणबीर शर्मा | कलेक्टर, बेमेतरा | प्रबंध संचालक, NHM |
| अजीत वसंत | कलेक्टर, कोरबा | कलेक्टर, सरगुजा |
| कुणाल दुदावत | कलेक्टर, दंतेवाड़ा | कलेक्टर, कोरबा |
| देवेश कुमार ध्रुव | कलेक्टर, सुकमा | कलेक्टर, दंतेवाड़ा |
| प्रतिष्ठा ममगाई | कलेक्टर, नारायणपुर | कलेक्टर, बेमेतरा |
| नम्रता जैन | रायपुर | कलेक्टर, नारायणपुर |
| अमित कुमार | आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर | कलेक्टर, सुकमा |
| प्रकाश कुमार सर्वे | आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर | |
| गजेन्द्र सिंह ठाकुर | मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिपं, धमतरी | |
| रोमा श्रीवास्तव | सीईओ, जिपं, धमतरी | उप सचिव, मंत्रालय |


Also Read: छत्तीसगढ़ के इस जिले के SP को मिला CBI में अहम जिम्मेदारी



