VIDEO: DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन, PM मोदी की अध्यक्षता में होंगी बैठकें, इन विषयों पर होगा मंथन

रायपुर: नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM Raipur) में आयोजित 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बैठकें होंगी। इससे पहले उन्होंने सुबह 6 से 6:30 तक योग किया। आज सुबह 8:30 बजे सभी अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा, जिसके बाद लगभग 9 बजे ब्रेकफास्ट पर चर्चा होगी। करीब 10 बजे से बैठकें शुरू होंगी। यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है।

पुलिसिंग में AI का उपयोग और जियो-पॉलिटिकल चैलेंजेस पर मंथन

आज के पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर चर्चा होगी। वहीं, दूसरे सत्र में देश के जियो-पॉलिटिकल चैलेंजेस पर चर्चा होगी, जिसमें विदेशी हस्तक्षेप के प्रति रणनीतियां बनाई जाएगी। दोपहर लगभग 12 बजे टी ब्रेक के बाद R&AW के अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान बाहरी खतरे और बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इन सत्रों के माध्यम से अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को सुगम बनाया जाता है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल, अर्बन पुलिसिंग अवार्ड

बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेलीगेट्स, अवार्डीस और इनवाइटीज से मुलाकात करेंगे। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल प्रदान किया जाएगा। दोपहर लगभग 3 बजे अर्बन पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शहरों को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा और इसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। पीएम मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है, जिससे पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें।

देखिये वीडियो-

पीएम के संबोधन के बाद होगा फोटो सेशन और समापन

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा। करीब शाम 4 बजे पीएम मोदी आईआईएम से रवाना होंगे। लगभग 4:40 बजे पुलिस स्पोर्ट्स और उससे जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 5:10 बजे तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का समापन होगा।

2014 से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में हो रहा सम्मेलन

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है। यह सम्मेलन गुवाहाटी-असम, कच्छ के रण-गुजरात, हैदराबाद-तेलंगाना, टेकनपुर-ग्वालियर-मध्य प्रदेश, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया-गुजरात), पुणे-महाराष्ट्र, लखनऊ-उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, जयपुर-राजस्थान और भुवनेश्वर-ओडिशा में आयोजित किया जा चुका है।

Also Read: CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button