CG School News: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की सैलरी पर मंडराया खतरा, शिक्षक सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों पर गिरेगी गाज, देखें आदेश

CG School News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था सुधारने सरकार द्वारा सख्त कड़े नियम अपनाये गए है जिसके तहत सभी स्कूलों में ऑनलाइन हाजरी अनिवार्य कर दिया गया है जिस पर सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा द्वारा जारी इस आधिकारिक पत्र के अनुसार, अब सभी शिक्षकों को मोबाइल ऐप के जरिए अपनी हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य होगा। अगर इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित स्टाफ का वेतन रोका जा सकता है।

VKS ऐप से दर्ज होगी हाजिरी

VSK App Attendance: सूरजपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों के कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए विद्या समीक्षा केन्द्र द्वारा एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। इस वीएसके ऐप (VSK APP) के जरिए ही सभी शिक्षकों को अपनी रोजाना की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करना और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।

जून में केवल 55 फीसदी रही उपस्थिति

School Teacher Attendance: आदेश पत्र के मुताबिक, राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं में 16 जून 2026 से ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। शुरुआती दौर में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण पिछले 15 दिनों में उपस्थिति का कुल ग्राफ महज 55 प्रतिशत ही पहुंच पाया था। तकनीकी समस्याओं के चलते कई शिक्षक ऐप पर अपनी हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे थे, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी।

ऐप की तकनीकी खराबी को किया गया दूर

Surajpur Education Department Letter: विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य कार्यालय के स्तर पर ऐप में जो भी तकनीकी परेशानियां आ रही थीं, उन्हें पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है। इस सुधार का असर 1 जुलाई 2026 को देखने को मिला, जब जिले के सभी विकासखंडों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने की दर बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। हालांकि, प्रशासन का लक्ष्य इसे शत-प्रतिशत तक ले जाना है।

तकनीकी समस्या के लिए जारी हुए निर्देश

अगर अब भी किसी विकासखंड, विशेष विद्यालय या शिक्षक को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई परेशानी आ रही है, तो उन्हें तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करना होगा। इसके लिए संबंधित संस्था या कर्मचारी का विवरण देना होगा। इसमें विद्यालय का नाम, डाइस कोड, एम्प्लाई कोड, मोबाइल नंबर और विद्यालय का अक्षांश या देशांतर शामिल है ताकि प्रोग्रामर द्वारा समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

लापरवाही पर रुकेगा जुलाई महीने का वेतन

कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक ने सभी संकुल प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले सभी कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति वीएसके ऐप पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि जिन कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, उनके जून और जुलाई महीने के वेतन आहरण पर रोक लगाई जा सकती है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारियों पर गिरेगी गाज

इस नई व्यवस्था को लागू करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश में साफ कहा गया है कि यदि किसी विकासखंड में ऑनलाइन उपस्थिति का प्रतिशत कम पाया जाता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ भी विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read: CG School Drug Free Zone: छत्तीसगढ़ में ‘नशे’ पर सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक: स्कूल-हॉस्टल के 500 मीटर के दायरे में ‘नो एंट्री’, अब ड्रग्स बिकने पर नपेंगे अफसर!

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button