कुरुद विधानसभा के ग्राम कन्हारपुरी को विधायक अजय चंद्राकर ने दिलाई ₹50 लाख के विकासकार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा के कन्हारपुरी गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक अजय चंद्राकर की पहल पर बड़ी राशि मंजूर की गई है। गांव के सर्वांगीण विकास और स्थानीय निवासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से कुल 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस बजट से गांव में वर्षों से चली आ रही आवागमन और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

कन्हारपुरी में विकासकार्यों के लिए स्वीकृत हुए 50 लाख रुपये

वृतीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत इस राशि का उपयोग गांव की मुख्य जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। ग्राम कन्हारपुरी में 30 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम रास्ते की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही गांव में पानी के सही निकास के लिए 20 लाख रुपये की लागत से पक्की नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।

सीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत

गांव के आंतरिक रास्तों पर अब तक कंक्रीट की पक्की सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 30 लाख रुपये से बनने वाली पक्की सीसी सड़क से पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और किसानों के चारपहिया वाहनों के आवागमन सुगम होगा।

पक्की नाली निर्माण से गांव में दूर होगी गंदे पानी के भराव की समस्या

बरसात में पानी निकासी की सही व्यवस्था के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की नाली से पानी का निकास सुचारू रूप से हो सकेगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे कन्हारपुरी के निवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Also Read: धमतरी के ITBP जवान खिलेश ध्रुव को अश्रुपूरित अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई सलामी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button