CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सावन में फिर सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, इन इलाकों में गिरेंगी बिजलियां, उत्तरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

CG Weather Update Today: सावन के महीने में एक बार फिर मजबूत मौसमी तंत्र सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का दौर लौटने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में प्रदेश में अब तक हुई कुल बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

प्रदेश में 4 अगस्त से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

Today Weather Update:  मौसम केंद्र के अनुसार, 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात यानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक राज्य को भिगोता रहेगा।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today Raipur Weather Update: रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारों के बीच उमस का प्रभाव भी बना रहेगा।

बिते 24 घंटों में शंकरगढ़ और कुसमी में जमकर बरसे बादल

CG Today Heavy Rain Alert: मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कुसमी, रतनपुर, सक्ती और भोपालपट्टनम में 7-7 सेंटीमीटर, जबकि सुकमा और सकोला में 6-6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सरागांव तथा बीजापुर में 5 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है।

पेंड्रा और बीजापुर समेत कई इलाकों में मध्यम वर्षा

CG Today Weather News: राज्य के अन्य मैदानी और वनांचल क्षेत्रों में भी मानसूनी बौछारें पड़ी हैं। पेंड्रा, भैरमगढ़, करपावंड, छाल, बरमकेला, सरिया और बम्हनीडीह में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा दर्जनों अन्य तहसीलों में 1 से 3 सेंटीमीटर के बीच वर्षा हुई है, जिससे फसलों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

Monsoon 2026: मौसम विभाग ने विशेष रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे उत्तरी क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, जलभराव वाले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है। मानसून के फिर से गति पकड़ने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि इससे धान के रोपे को फायदा पहुंचेगा।

Also Read: PM Awas Yojana Installment New Rules: पीएम आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव: अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश, जानें वजह

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button