CG सरकारी शिक्षक (पद-1654) भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू: CG Teacher Recruitment Online Apply 2026

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शिक्षक के 1654 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 07 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषय के शिक्षक पद शामिल हैं।

CG Teacher Vacancy: इस भर्ती के तहत शिक्षक (ई-संवर्ग एवं टी-संवर्ग) के कुल 1654 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक देख लें।

CG शिक्षक भर्ती 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
विभाग का नामलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
परीक्षा विभागछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
पद का नामशिक्षक
कुल पद1654
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी श्रेणीसरकारी नौकरी
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़
कौन आवेदन कर सकता है?छत्तीसगढ़ निवासी
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि02 सितंबर 2026
फॉर्म सुधार03 से 05 सितंबर 2026
लिखित परीक्षा25 अक्टूबर 2026
प्रवेश पत्र जारी19 अक्टूबर 2026
रिजल्टजल्द अपडेट
एडमिट कार्ड डाउनलोडलिंक एक्टिव जल्द
रिजल्ट डाउनलोडलिंक एक्टिव जल्द

Alert! जब एडमिट कार्ड एवं रिजल्ट जारी होगा, तो ऊपर दिए गए लिंक अपडेट कर दिए जाएंगे। इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस आर्टिकल को सेव करके समय-समय पर चेक करते रहें।

आयु सीमा (Age Limit)

Teacher Age Limit: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

आयुसीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। दी गई जानकारी के अनुसार OBC वर्ग को 3 वर्ष तथा SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

प्रतिमाह वेतन (Salary)

Teacher Salary: चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षक पद के लिए लगभग ₹35,400/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

पद का नामप्रतिमाह वेतन
शिक्षक₹35,400/-

आवेदन शुल्क (Application Fee)

Application Fee: ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य₹350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग₹250/-
SC/ST/दिव्यांग₹200/-

Note: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे परीक्षा शुल्क का भुगतान किया गया है।

पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामपदों की संख्या
शिक्षक (ई-संवर्ग)868
शिक्षक (टी-संवर्ग)786
कुल पद1654

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

Teacher Eligibility: शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी को संबंधित विषय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ B.Ed प्रशिक्षण एवं CG TET Paper-II उत्तीर्ण होना चाहिए।

पदशैक्षणिक योग्यता
शिक्षकसंबंधित विषय से स्नातक + B.Ed प्रशिक्षण + CG TET Paper-II उत्तीर्ण
शिक्षक कृषिसंबंधित विषय से स्नातक + B.Ed प्रशिक्षण उत्तीर्ण

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन में दी गई विषयवार योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Online Apply: CG Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

  1. सबसे पहले CGSSB की ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर जाएं।
  2. व्यापम/CGSSB में लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद SUBMIT बटन पर क्लिक करें।
  7. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

Note! यदि आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी ऑनलाइन सेंटर की सहायता ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

Documents: ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें—

  • छत्तीसगढ़ व्यापम/CGSSB रजिस्ट्रेशन ID एवं Password।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो।
  • हस्ताक्षर।
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची।
  • स्नातक की अंकसूची।
  • B.Ed प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
  • CG TET Paper-II उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
  • आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र।
  • छत्तीसगढ़ निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • विभाग द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Selection Process: शिक्षक पदों पर चयन के लिए CGSSB द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • CGSSB द्वारा 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट/चयन सूची तैयार की जाएगी।
  • मेरिट सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

लिखित परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस

Exam Pattern: CG Teacher Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से OMR Sheet पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा विवरणजानकारी
परीक्षा माध्यमऑफलाइन (OMR Sheet)
परीक्षा अवधि2 घंटे
कुल प्रश्न100
प्रत्येक प्रश्न1 अंक
कुल अंक100
प्रश्न पत्रहिंदी एवं अंग्रेजी
नकारात्मक अंकन1/4 अंक

📚 विषयवार सिलेबस

विषयसिलेबस
हिंदी डाउनलोड
अंग्रेजीडाउनलोड
संस्कृतडाउनलोड
गणितडाउनलोड
सामाजिक विज्ञानडाउनलोड
कृषिडाउनलोड

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

CG Teacher Recruitment 2026 में आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक का समय-समय पर अवलोकन करते रहें।

लिंकस्थिति
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहां क्लिक करें
विभागीय सूचनायहां देखें
विभागीय विज्ञापन क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
परीक्षा निर्देशयहां देखें
शिक्षक भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ देखें

अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद ☝︎ इन लिंक का भी अवलोकन करते रहें, क्योंकि एडमिट कार्ड, परीक्षा एवं रिजल्ट से संबंधित लिंक बाद में सक्रिय किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

Important: CG Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इन बातों का विशेष ध्यान रखें—

  • यह सरकारी शिक्षक भर्ती है।
  • कुल 1654 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।
  • आवेदन निर्धारित तिथि के भीतर ही जमा करें।
  • आवेदन करते समय अपनी वास्तविक शैक्षणिक जानकारी एवं प्रमाण-पत्र दर्ज करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले अपनी श्रेणी की जांच कर लें।
  • आवेदन जमा करने के बाद Application Form का प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

Also Read: CG Teacher Recruitment Update: शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, बिना D.Ed और TET के बन सकेंगे सहायक शिक्षक, जानिए किन अभ्यर्थियों को मिलेगी नियमों में छूट, देखें आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button