Kareli Badi Election 2026: नवीन नगर पंचायत करेली बड़ी में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, पूजा अर्चना के साथ हुई शुरुआत

Kareli Badi Election 2026: आज करेली बड़ी नवीन नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाराज जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही स्थानीय चुनाव को लेकर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिली।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

CG BJP News Today: कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी ठाकुर शशि पवार, सह प्रभारी अरुण सर्वा जो जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी हैं, ज्योति चंद्राकर जो नगर पालिका अध्यक्ष कुरूद हैं, वीरेंद्र साहू जो अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड हैं और श्याम साहू जो पूर्व जनपद अध्यक्ष मगरलोड हैं, प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनके साथ मीना डेमू साहू जिला पंचायत सदस्य, कल्याण सिंह राजपूत अध्यक्ष भाजपा मेघा मंडल, राजेश साहू सभापति जनपद सदस्य मगरलोड, होरीलाल साहू प्रभारी भाजपा मेघा मंडल, डागेश्वर सोनकर सह प्रभारी भाजपा मेघा मंडल, प्रीतराम देवांगन व कुशलकांत साहू महामंत्री भाजपा मेघा मंडल तथा महेंद्र साहू पूर्व समिति अध्यक्ष नगर पंचायत करेली बड़ी भी उपस्थित रहे।

बूथ व वार्ड प्रभारियों की रही सहभागिता

Magarlod BJP News Update: आयोजन में बूथ अध्यक्ष जितेश्वर साहू, दानेश्वर सिन्हा, प्रदीप साहू, खुमेंद्र साहू और रोहित साहू के साथ सभी चुनाव वार्ड प्रभारी और सह प्रभारी शामिल हुए। इनके अलावा कृपा राम साहू, श्याल लाल ध्रुव, त्रिलोचन साहू और दुलारवा साहू सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल आयोजन

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी तथा सहयोग से शुभारंभ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Also Read: Kundel Army Ground: ग्राम कुंडेल में बन रहा आर्मी ग्राउंड, सेना और पुलिस भर्ती का सपना देख रहे युवाओं को बड़ी सौगात

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button