CG Teacher & SI Main Exam Date: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: शिक्षक भर्ती और SI मुख्य परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, साय सरकार ने बदली एग्जाम डेट, देखें डिटेल

CGPSC SI Main Exam Date: छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की तिथियों के बीच हो रहे टकराव को टाल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने पुलिस सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का नया टाइमटेबल जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के दोनों ही परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक सेवा आयोग ने बदला परीक्षा शेड्यूल

CG Teacher Bharti New Exam Date: शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग तथा प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखें एक ही दिन पड़ने के कारण अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था।

युवाओं की इस व्यावहारिक समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल परीक्षा तिथियों में बदलाव करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इस हस्तक्षेप के बाद सीजीपीएससी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य परीक्षा की नई संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी।

शिक्षक भर्ती और SI मुख्य परीक्षा महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
मुख्य विषयशिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती (SI) परीक्षा की तिथियों का टकराव टला
बदलाव का कारणदोनों परीक्षाएं एक ही तिथि (25 अक्टूबर 2026) पर होने से अभ्यर्थियों को आ रही परेशानी
संशोधित परीक्षा तिथियां02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 (पुलिस SI मुख्य परीक्षा)
पूर्व निर्धारित तिथियां24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026
संबंधित विभागछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) एवं गृह (पुलिस) विभाग
अभ्यर्थियों के लिए निर्देशमुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन करना होगा; CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें

अब 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होगी पुलिस मुख्य परीक्षा

सीजीपीएससी द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को घोषित किया था और मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 तथा 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथि तय की थी।

25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा से टला टकराव

पहले तय किए गए शेड्यूल के तहत 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन होना था। इसी दिन पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की तिथि भी पड़ रही थी। एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं होने के कारण दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की नौबत आ गई थी। परीक्षा शेड्यूल में संशोधन होने से अब उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं की तैयारी और उसमें शामिल होने का पूरा अवसर मिलेगा।

युवाओं के हित को सर्वोपरि मानकर लिया गया त्वरित फैसला

मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं का हित राज्य सरकार के लिए सबसे प्राथमिकता का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा वर्षों तक कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में केवल परीक्षा तिथियों के आपस में टकराने की वजह से कोई भी पात्र अभ्यर्थी अपने अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर हर जरूरी कदम उठा रही है।

अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से करना होगा ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। आयोग जल्द ही इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से सीजीपीएससी की वेबसाइट का अवलोकन करने को कहा है, ताकि आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश पत्र से जुड़ी कोई भी जानकारी न छूटे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक समय-समय पर चेक करते रहें।

लिंकस्थिति
शिक्षक भर्ती आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
SI भर्ती आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
SI परीक्षा सूचनायहां देखें
शिक्षक भर्ती एवं SI भर्ती अपडेटयहां देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहां देखें

Also Read: CSPC Recruitment 2026: पहली बार स्टेट पावर कपंनी में होगी 1235 पदों पर भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button