CGPSC Prelims Result 2026 Out: सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिमाण घोषित, यहां देखें रिजल्ट

CGPSC Prelims Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग भर्ती 2024 के अंतर्गत आयोजित सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस पीडीएफ में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सीजीपीएससी रिजल्ट 2026

विवरणजानकारी
आयोजक संस्थाछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
परीक्षा का नामसूबेदार / सब इंस्पेक्टर कैडर / प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 (प्रारंभिक परीक्षा)
संबंधित विभागगृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
परिणाम का प्रकारप्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम
रिजल्ट जारी होने की तिथि4 अगस्त 2026
कुल रिक्त पद341 पद
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि23 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 नवंबर 2024
प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि12 जुलाई 2026
अंतिम/संशोधित उत्तर कुंजी जारी तिथि03 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि04 अगस्त 2026

पदवार रिक्ति विवरण (कुल 341 पद)

गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत कुल 341 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है:

  • सूबेदार: 19 पद
  • सब इंस्पेक्टर (SI): 278 पद
  • सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा): 11 पद
  • प्लाटून कमांडर: 14 पद
  • सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह / फिंगरप्रिंट): 04 पद
  • सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज): 01 पद
  • सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर): 05 पद
  • सब इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम): 09 पद

सीजीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाएं।
  3. “Subedar, Sub Inspector Cadre & Platoon Commander Recruitment-2024 Prelims Written Exam Result (04-08-2026)” लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अपने कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर खोजें।
  6. भविष्य के संदर्भ और मुख्य परीक्षा के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

अगले चरण (मुख्य परीक्षा) के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित कागजात तैयार रखने की सलाह दी जाती है:

  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस)
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र एवं अंकसूचियां (10वीं, 12वीं, स्नातक आदि)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की अंकसूची)
  • जाति / वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

महत्वपूर्ण लिंक: Important link

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
रिजल्ट PDFयहाँ देखें
Final Answer keyयहाँ देखें
चयन प्रक्रिया अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  • केवल सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए गए रिजल्ट पीडीएफ को ही अंतिम और प्रामाणिक मानें।
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
  • अपने आवेदन क्रमांक और रोल नंबर को सुरक्षित रखें, क्योंकि मुख्य परीक्षा और आगे के चरणों में इनकी आवश्यकता होगी।

Also Read: CG Teacher Recruitment Notification 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 1654 पदों पर होगी भर्ती, Apply Online

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button