CG Sangwari Guruji Bharti 2026: छत्तीसगढ़ संगवारी गुरुजी भर्ती 2026: 126 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, देखें विवरण व भर्ती नियम, ऐसे करें आवेदन

CG Sangwari Guruji Bharti Notification 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं अधिक छात्र संख्या वाले शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकण्डरी स्कूलों में पठन-पाठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग बालोद द्वारा ‘संगवारी गुरुजी’ की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO Office Balod) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 की सायं 04:00 बजे तक संबंधित विद्यालय के प्राचार्य या संस्था प्रमुख के पास स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विकासखण्ड-वार पदों का विवरण (Sangwari Guruji Bharti Block-Wise Vacancy Summary)

Balod Sangwari Guruji Bharti 2026: बालोद जिले के 4 विकासखण्डों के चिन्हांकित स्कूलों में कुल 126 पदों पर संगवारी गुरुजी की व्यवस्था की जा रही है:

क्र.विकासखण्ड (Block Name)संगवारी गुरुजी पद प्रकारकुल पदों की संख्या
1.बालोद (Balod)व्याख्याता (22 पद), शिक्षक (3 पद)25 पद
2.डौण्डी (Daundi)व्याख्याता (11 पद), सहायक शिक्षक (13 पद)24 पद
3.डौण्डी लोहारा (Daundi Lohara)व्याख्याता (42 पद), शिक्षक (13 पद), सहायक शिक्षक (20 पद)75 पद
4.गुरूर (Gurur)व्याख्याता (2 पद)02 पद
योगकुल पद (Total Vacancies)126 पद

पद-वार मानदेय एवं निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएं (Sangwari Guruji Bharti Qualifications & Salary)

पद का नाम (Designation)मासिक मानदेय (Honorarium)निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
संगवारी गुरुजी (व्याख्याता)₹20,000/-संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) एवं B.Ed. अनिवार्य।
संगवारी गुरुजी (शिक्षक)₹18,000/-न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) एवं B.Ed. तथा T.E.T. (शिक्षक पात्रता परीक्षा Paper-2) उत्तीर्ण।
संगवारी गुरुजी (सहायक शिक्षक)₹15,000/-न्यूनतम 45% अंकों के साथ हायर सेकण्डरी (12th Pass) एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed. / D.Ed.) तथा T.E.T. (Paper-1) उत्तीर्ण।

चयन हेतु प्रावीण्य सूची का निर्धारण (Sangwari Guruji Bharti Merit Calculation System)

उम्मीदवारों का चयन किसी परीक्षा के बजाय शैक्षणिक अंकों के वेटेज (100 अंक गुणांक) के आधार पर किया जाएगा:

शाला का स्तर (School Level)प्राप्तांकों की गणना का फॉर्मूला (Weightage Formula)कुल अंक
हाई / हायर सेकण्डरी स्कूल (व्याख्याता)• हायर सेकण्डरी प्रतिशत का 20% + स्नातक प्रतिशत का 30% + स्नातकोत्तर प्रतिशत का 50%100
पूर्व माध्यमिक शाला (शिक्षक)• हाई स्कूल प्रतिशत का 20% + हायर सेकण्डरी प्रतिशत का 30% + स्नातक प्रतिशत का 50%100
प्राथमिक शाला (सहायक शिक्षक)• हाई स्कूल प्रतिशत का 40% + हायर सेकण्डरी प्रतिशत का 60%100

महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें (Sangwari Guruji Bharti Rules & Eligibility Criteria)

  • स्थानीय निवासी की प्राथमिकता: संबंधित विकासखण्ड के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे। यदि विकासखण्ड से पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं, तभी बालोद जिले के अन्य विकासखण्ड के अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार किया जाएगा।
  • आयु सीमा: 01 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन का माध्यम: आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर समस्त आवश्यक स्व-प्रमाणित (Self-Attested) दस्तावेजों के साथ संबंधित शाला के प्राचार्य/संस्था प्रमुख के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।
  • कार्य की प्रकृति: यह पूर्णतः एक अस्थायी व्यवस्था है। इसके लिए कोई शासकीय नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया जाएगा और न ही भविष्य में नियमितीकरण का कोई दावा मान्य होगा।
  • कार्य अवधि: यह व्यवस्था संबंधित स्कूल में नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने तक अथवा 31 मार्च 2027 तक के लिए लागू रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं आधिकारिक लिंक (Sangwari Guruji Bharti Important Dates & Details)

विवरण (Details)तिथि / जानकारी
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
विज्ञापन जारी होने की तिथि10 अगस्त 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026 (सायं 04:00 बजे तक)
आवेदन पत्र जमा करने का स्थानसंबंधित विद्यालय के संस्था प्रमुख/प्राचार्य का कार्यालय
भर्ती विज्ञापन यहां देखें
भर्ती नियम एवं शर्तयहां देखें
आवेदन फार्मयहां से डाउनलोड करें
संगवारी गुरुजी (शिक्षक) भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ देखें

Also Read: CG सरकारी शिक्षक (पद-1654) भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू: CG Teacher Recruitment Online Apply 2026

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button