E Challan Online Payment: घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान का जुर्माना, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा

E Challan Online Payment: वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान का जुर्माना भरना अब पहले से सरल हो गया है। परिवहन विभाग की डिजिटल व्यवस्था से वाहन मालिक अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपने वाहन पर लंबित चालान की जानकारी देख सकते हैं और ऑनलाइन ही जुर्माने की राशि जमा कर सकते हैं। भुगतान पूरा होते ही ऑनलाइन रसीद भी मिल जाती है, साथ ही विभाग ने फर्जी संदेशों व संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है।

थानों और दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

CG Traffic News 2026: पहले चालान की स्थिति जानने या जुर्माना जमा करने के लिए वाहन चालकों को सरकारी दफ्तरों या पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब परिवहन विभाग ने मोबाइल या कंप्यूटर से ही लंबित चालान देखने, भुगतान करने और तुरंत रसीद डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है जिससे लोगों का समय बच रहा है।

अधिकृत पोर्टल पर ऐसे देखें लंबित चालान

Parivahan E Challan Portal: इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाहन मालिकों को भारत सरकार के अधिकृत ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर वाहन का विकल्प चुनने के बाद पंजीयन क्रमांक और कैप्चा कोड भरकर गेट डिटेल पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद वाहन के खिलाफ जारी सभी लंबित चालानों की सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।

यूपीआई और नेट बैंकिंग से करें भुगतान

लंबित चालानों का विवरण सामने आने के बाद जिस चालान का निपटारा करना हो, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स या पे नाउ विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट कार्ड जैसे डिजिटल माध्यमों से जुर्माने की राशि का भुगतान आसानी से किया जा सकता है।

अनजान लिंक और एपीके फाइल से बचें

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के बीच परिवहन विभाग ने सुकमा जिले के वाहन चालकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आए संदेश, संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल पर बिल्कुल क्लिक न करें और न ही किसी अजनबी के कहने पर भुगतान करें।

धोखाधड़ी की आशंका पर तुरंत करें शिकायत

परिवहन विभाग ने सलाह दी है कि किसी भी तरह की ठगी या संदिग्ध गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सतर्कता और अधिकृत माध्यमों का उपयोग करने से वाहन चालक सुरक्षित तरीके से अपना चालान भर सकते हैं।

Also Read: Central Caste Certificate Online: अब सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे बनवाएं SC, ST और OBC सर्टिफिकेट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button