Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी, प्रदेशवासियों को किया संबोधित…देखिये लाइव

CG Independence Day News: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा मैदान देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस और सुरक्षा बलों के विभिन्न दस्तों की परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय आयोजन

Raipur Police Parade Ground Live: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में विशेष तैयारी की गई थी। ध्वजारोहण के बाद आयोजित भव्य परेड में पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जेल पुलिस और एनसीसी के कैडेट्स शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

देखिये सीधा प्रसारण-

ध्वजारोहण के बाद सीएम विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश

Chhattisgarh Independence Day Celebration: ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से राज्य की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, सुरक्षा व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और भावी योजनाओं का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने आजादी के दीवानों और अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Also Read: CG Tendupatta Rate Hike: छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब खाते में आएंगे 5500 रुपए, जानिए पूरी डिटेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button