CG New Job Update: 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाला प्राइवेट नौकरी! एक साथ 117 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

CG New Job Update: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुंद में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संपन्न होगा।

Mahasamund Rojgar Mela: इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों (जैसे- स्वतंत्र माइक्रोफाइन, स्वाभिमान फाइनेंस, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक और वेक्टर फाइनेंस) द्वारा कुल 117 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। विभिन्न निजी नियोजक अपनी रिक्तियों के आधार पर योग्य युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी

  • मेला की तिथि (Event Date): 20 अगस्त 2026
  • समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
  • स्थान (Location): शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुंद (छत्तीसगढ़)

Mahasamund Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके पश्चात निर्धारित तिथि और समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Mahasamund Employment Fair Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
महासमुंद रोजगार मेलायहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)यहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update)यहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs)यहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Sangwari Guruji Bharti 2026: छत्तीसगढ़ संगवारी गुरुजी भर्ती 2026: 126 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, देखें विवरण व भर्ती नियम, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button