Big Breaking: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, पीछे चल रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखचे, 4 जवान घायल

Minister Kedar Kashyap Accident News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार दोपहर वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर घोड़ागांव और जूनवानी के पास हुई। जगदलपुर से कोंडागांव की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

फॉलो गाड़ी के उड़े परखचे

Kondagaon Road Accident: मंत्री के वाहन को साइड मारकर अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो सीधे काफिले के पीछे चल रही पुलिस की फॉलो गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार चार पुलिस जवान और चालक घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायलों को संभाला गया।

अस्पताल पहुंचे मंत्री केदार कश्यप

NH-30 Kondagaon Accident: हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद मंत्री खुद जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को सही तरीके से इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस प्रशासन जांच में जुटा

Kedar Kashyap Escort Vehicle Accident: हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके साथ ही आरोपी स्कॉर्पियो चालक और हादसे के समय मौजूद परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि दुर्घटना की असली वजह सामने आ सके।

बड़े हादसे में टली जनहानि

शुरुआती जांच के अनुसार मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की तरफ बढ़ रहा था, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो की वजह से यह घटना घटी। गनीमत रही कि समय पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read: मुंबई की महिला बाइकर की धमतरी में मौt, इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ‘Let’s Explore Bastar’ स्टोरी, ऐसे हुई दुर्घटना की शिकार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button