
State Teacher Award List: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची जारी कर दी है। रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। चयनित सूची में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक शामिल हैं।
4 शिक्षकों को प्रदान किए जाएंगे विशेष स्मृति पुरस्कार
CG Shikshak Samman 2026: वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 4 प्रमुख शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय विशेष स्मृति पुरस्कारों के लिए किया गया है।
- राजेश कुमार प्रजापति: डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार
- कामता प्रसाद जायसवाल: डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार
- प्रज्ञा सिंह: डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार
- प्रियंका गोस्वामी: गजानंद माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार
4 सितंबर को रायपुर पहुंचने और रिहर्सल में शामिल होने के निर्देश
CG Teacher Award Dress Code & Guidelines:लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। चयनित सभी शिक्षकों को 4 सितंबर 2026 की सुबह 8:00 बजे तक शंकर नगर स्थित एससीईआरटी गेस्ट हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उसी दिन सुबह 11:00 बजे राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में मुख्य कार्यक्रम की रिहर्सल रखी गई है, जिसमें सभी शिक्षकों का शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
देखें सूची-
समारोह के लिए शालीन पोशाक और परिजनों के प्रवेश पर पाबंदी
Chhattisgarh Teacher News: समारोह की गरिमा बनाए रखने के लिए 4 और 5 सितंबर दोनों दिन उपस्थित होने वाले शिक्षकों के लिए शालीन पोशाक का नियम लागू किया गया है। इसके अलावा व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों या अन्य व्यक्तियों के ठहरने और लोकभवन परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए विभाग ने नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
देखें ट्रांसफर लिस्ट CG Teacher Award List 2026 PDF
| लिंक | स्थिति |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| राज्य शिक्षक सम्मान लिस्ट PDF | यहां देखें |
| शिक्षक सम्मान समारोह अपडेट | यहाँ देखें |
| अन्य विभागीय सुचना | यहाँ क्लिक करें |



