Kanker Bear Viral Video: भोजन की तलाश में रात 2 बजे घर के किचन में घुसकर आराम फरमाता दिखा भालू, देखें वीडियो

Kanker Bear Viral Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में जंगली जानवरों की दस्तक से स्थानीय निवासी परेशान हैं। गोविंदपुर और रामेश्वरम कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। भोजन और पानी की तलाश में ये भालू रात के अंधेरे में सीधे लोगों के घरों में दाखिल हो रहे हैं। बीती रात एक ऐसा ही मामला सामने आया जब घर के भीतर घुसा भालू भोजन तलाशने के बाद वहीं आराम फरमाता नजर आया।

किचन में बर्तन गिरने की आवाज से खुली मकान मालिक की नींद

Kanker News: घटना गुरुवार रात लगभग 2 बजे की है। गोविंदपुर निवासी एक परिवार अपने घर में सो रहा था, तभी अचानक रसोई घर से बर्तन गिरने की जोर से आवाज आई। आवाज सुनकर जब गृहस्वामी ने जाकर देखा तो किचन के भीतर दो भालू मौजूद थे और खाने की चीजें तलाश रहे थे। भालू को अपने इतने करीब देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

परिवार ने खुद को कमरे में किया बंद

Kanker Govindpur Bears News: अचानक सामने आए खतरे को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने समझदारी दिखाई और तुरंत खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान भालू ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल होने का प्रयास भी किया, लेकिन मजबूत ग्रिल होने के कारण वह कामयाब नहीं हो सका। दहशत के बीच परिवार के लोगों ने भालू की हरकतों का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर खदेड़ा

Chhattisgarh Wildlife Alert: घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही रेंजर अमितेश सिंह परिहार के नेतृत्व में वन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने सतर्कता बरतते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भालुओं को घर से बाहर निकालकर वापस जंगल की दिशा में खदेड़ दिया। रेंजर ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

कांकेर और आसपास के इलाकों में भालुओं की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। हाल ही में खेत में काम कर रहे दो भाई-बहनों पर भी भालू ने हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश और डर का माहौल है। गोविंदपुर और सरंगपाल के रहवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से भालुओं को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लिए पुख्ता और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

Also Read: VIDEO Kanker Bear Attack: छत्तीसगढ़ में खूंखार भालू का आतंक: भाई को बचाने दौड़ी बहन की भी गई जान, 3 मौt के बाद पकड़ा गया भालू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button