CG Politics Viral Trend: 1980 के दशक के लुक में दिखे सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रियों की AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Sai Cabinet AI Photos: सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहा 1980s Retro AI Trend अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों ने 80 के दशक के अंदाज वाली अपनी एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से तैयार इन तस्वीरों में मंत्रियों को पुराने दौर के पहनावे, हेयर स्टाइल और क्लासिक फोटोग्राफी टोन के साथ देखा जा सकता है। इंटरनेट यूजर्स इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के सभी मंत्री दिखे रेट्रो अंदाज में

1980s Retro AI Trend CG: वायरल हो रही इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा का विंटेज लुक सामने आया है। इसके साथ ही मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा भी इस ट्रेंड से जुड़े हैं। मंत्रिमंडल में शामिल लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल की एआई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिनमें वे 80 के दशक के अलग-अलग फैशन स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री, अरुण साव

Also Read: Deepak Mhaske Biography: कौन हैं दीपक म्हस्के? संभालेंगे बीजेपी आईटी सेल की कमान, केमिस्ट्री प्रोफेसर से बीजेपी के डिजिटल वॉररूम तक जानिए पूरी कहानी

उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा

Also Read: छत्तीसगढ़ी हीरोइन प्राची ठाकुर: Prachi Thakur CG Actress Biography

मंत्री, रामविचार नेताम

Also Read: Teejan Bai Biography in Hindi: पंडवानी गायिका तीजन बाई का सफर: सामाजिक बहिष्कार और तीन टूटी शादियों के दर्द से देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान तक की कहानी

मंत्री, दयालदास बघेल

Also Read: Appy Raja Biography in Hindi: देश के पहले छत्तीसगढ़ी रैपर एप्पी राजा के संघर्षों से सफलता तक की पूरी कहानी

मंत्री, केदार कश्यप

Also Read: Pandit Yuvraj Pandey Biography: पंडित युवराज पांडे का जीवन परिचय: सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है इस युवा कथावाचक का छत्तीसगढ़ी ‘पचरा’ गीत, जानिए इनकी कहानी

मंत्री, लखनलाल देवांगन
मंत्री, श्यामबिहारी जायसवाल

Also Read: विनोद कुमार शुक्ल Vinod Kumar Shukla Biography: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल

मंत्री, ओ.पी. चौधरी

Also Read: पद्मश्री पंडी राम मंडावी l Pandi Ram Mandavi Biography

मंत्री, टंकराम वर्मा

Also Read: आस्था शर्मा | Aastha Sharma Biography

मंत्री, लक्ष्मी राजवाड़े

Also Read: Rakshabandhan Tips: कलाई पर कितने दिन बांधनी चाहिए राखी? जानिए क्या कहते हैं धार्मिक नियम और परंपराएं

मंत्री गजेन्द्र यादव
मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब
मंत्री, राजेश अग्रवाल

आम लोगों के बीच भी तेजी से बढ़ रहा एआई का क्रेज

1980s Retro AI Trend CG: नेताओं के इस ट्रेंड में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ के आम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी अपनी पुरानी शैली की तस्वीरें बनाने की होड़ मच गई है। एआई टूल के जरिए लोग अपनी वर्तमान तस्वीरों को पुराने फैमिली एल्बम, कॉलेज लाइफ या 80 के दशक के फिल्मी पोस्टर जैसे लुक में बदल रहे हैं। तस्वीरों में विंटेज कलर टोन, सॉफ्ट फोकस और पुराने कैमरों का इफेक्ट दिया जा रहा है। मंत्रियों की तस्वीरों के आने से राज्य में इस डिजिटल ट्रेंड की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button