CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा बारिश का दौर, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 13 सितंबर को लेकर प्रदेशभर में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने यानी वज्रपात का जोखिम बना हुआ है। प्रदेश में 15 सितंबर तक मानसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय रहेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र हुआ सक्रिय

CG Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) निर्मित हुआ है। इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी पूरी तरह सक्रिय है। यह मौसमी प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के मौसम को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है, जिसके कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी है।

17 सितंबर तक जारी रहेगा हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला

Chhattisgarh Monsoon Alert: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक 13 सितंबर के बाद भी प्रदेश में बारिश से तुरंत राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 14 सितंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है, जबकि 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 और 17 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी का सिलसिला बना रहेगा, हालांकि इन दिनों के लिए विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

बिजली कड़कने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह

CG Monsoon Update: मौसम खराब होने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। आकाश में बिजली कड़कने या बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देने पर खुले स्थानों, खेतों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करने तथा किसानों को अपनी पकी या कटी हुई फसलों को सुरक्षित ढके स्थानों पर रखने का सुझाव दिया है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button