
CG Assistant Teacher Bharti New Exam Date: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में एक अहम संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने उच्च न्यायालय के फैसले के परिपालन में औपचारिक शुद्धि पत्र जारी करते हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पात्रता नियमों में बदलाव किया है। इस नए संशोधन के बाद अब दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का नया अवसर दिया जाएगा।
बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया शुद्धि पत्र
CG Vyapam Assistant Teacher Bharti Update: लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, राज्य की शासकीय शालाओं के ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर 24 जुलाई 2026 को विस्तृत विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इस विज्ञापन के खिलाफ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दायर याचिका (WPS No. 6783 of 2026) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में यह संशोधन जारी किया गया है।
समाज कल्याण विभाग की संशोधित अधिसूचना के तहत इन श्रेणियों को किया गया शामिल
Chhattisgarh Teacher Bharti News: जारी शुद्धि पत्र के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप सहायक शिक्षक पद के लिए उपयुक्त दिव्यांगता श्रेणियों में सुधार किया गया है। अब ब्लाइंट (B), डेफ (D) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही पूर्व विज्ञापन की कंडिका 05 के उपखंड (iv) को समाप्त कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत आरक्षित पदों का वर्गवार वितरण भी नए सिरे से स्पष्ट कर दिया गया है।
सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर होगी सीधी भर्ती
विभाग द्वारा जारी संशोधित विवरण के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कुल 2292 पदों पर आयोजित की जा रही है। इसमें ई-संवर्ग के अंतर्गत 795 पद और टी-संवर्ग के अंतर्गत 1497 पद शामिल हैं। ई-संवर्ग में मैदानी जिलों जैसे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा को शामिल किया गया है, जबकि टी-संवर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के सुदूर आदिवासी अंचलों के जिले शामिल किए गए हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की नई तारीख जल्द होगी घोषित
DPI CG Teacher Recruitment Corrigendum Issued: लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ किया है कि शामिल की गई नई दिव्यांग श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी। इसके लिए व्यापम द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत तिथियां और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2026 को प्रकाशित मूल विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और नियम पूरी तरह यथावत रहेंगे।
हजारों दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला बड़ा संबल और आगे की उम्मीद
हाईकोर्ट के इस फैसले और विभाग द्वारा जारी संशोधन से प्रदेश के हजारों योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो पूर्व में इन नियमों के कारण आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इस निर्णय से न केवल उन्हें सरकारी सेवा में आने का समान अवसर मिलेगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित हो सकेगा। अभ्यर्थी अब व्यापम की वेबसाइट पर नई सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| लिंक | स्थिति |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| विभागीय नोटिफिकेशन PDF | यहां देखें |
| सिलेबस | यहां देखें |
| हाईकोर्ट आदेश | यहां देखें |
| संसोधित भर्ती अपडेट | यहाँ देखें |
| अन्य सरकारी नौकरी | यहाँ क्लिक करे |



