राज्य अलंकरण पुरस्कार सूची में हुआ संशोधन, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के लेखक समेत 36 विभूतियों को मिलेगा पुरुस्कार, देखे लिस्ट

CG Rajya Alankaran 2026 Correction: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर घोषित किए गए प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मानों की सूची में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया गया है। आधिकारिक रूप से जारी मुख्य सूचना के अनुसार राज्य अलंकरण सूची के तैंतीसवें क्रमांक पर दर्ज ‘पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान’ के प्राप्तकर्ता के पते में लिपिकीय त्रुटि को सुधार कर अपडेट कर दिया गया है।

रचनात्मक लेखन के लिए अनंत विजय को मिलेगा माधवराव सप्रे सम्मान

Anant Vijay Madhavrao Sapre Award: प्रदेश सरकार द्वारा रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय को ‘पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान’ से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया है। हिंदी पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और उत्कृष्ट लेखन को देखते हुए इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया गया है।

रायपुर जिले की जगह अब गाजियाबाद उत्तर प्रदेश पढ़ा जाए

संस्कृति विभाग द्वारा पूर्व में जारी आधिकारिक सूची में त्रुटिवश श्री अनंत विजय का जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) दर्ज हो गया था। इस लिपिकीय भूल पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ लेखक श्री अनंत विजय मूल रूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। अतः राज्य अलंकरण सूची के 33वें क्रमांक पर संशोधन करते हुए अब उनका पता ‘गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश’ पढ़ा और समझा जाए।

देखें लिस्ट-

मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण

कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए हबीब तनवीर सम्मान डॉक्टर पुरुषोत्तम चन्द्राकर को तथा चक्रधर सम्मान डॉक्टर एम. श्रीराम मूर्ति को प्रदान किया जाएगा। सिनेमा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रसिद्ध कलाकार मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉक्टर बिहारीलाल साहू को चुना गया है।

सामाजिक सरोकार और खेल जगत की हस्तियां सम्मानित

सामाजिक और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान तथा सुखचंद भास्कर को गुरु घासीदास सम्मान दिया जाएगा। खेलकूद के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू देवी और तीरंदाजी के लिए टोमन कुमार का चयन किया गया है। इसके अलावा कृषि के क्षेत्र में पुन्नीदास भट्ट, आयुर्वेद के लिए डॉक्टर दिनेश कुमार नाग और ग्रामीण पर्यटन के लिए सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’ को सम्मानित किया जाएगा।

इस बार जोड़े गए दो नए पुरस्कार और बढ़ी श्रेणियों की संख्या

इस वर्ष के राज्य अलंकरण समारोह में दो नए पुरस्कारों को भी शामिल किया गया है, जिसके तहत प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्वर्गीय तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इन दोनों नए पुरस्कारों के जुड़ने से इस बार कुल श्रेणियों की संख्या बढ़कर इकतालीस हो गई है। राज्योत्सव के दौरान आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सभी चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

Also Read: CG SSB New Rule: छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा फायदा, अब बाहरी राज्यों के युवाओं को नहीं मिलेगी नौकरी, कर्मचारी चयन मंडल ने बदला नियम, जानें नई पात्रता

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button