Amit Shah CG Visit: आज रायपुर आएंगे अमित शाह, छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, देखें मिनट-टू-मिनट, पूरा शेड्यूल

Amit Shah CG Rajyotsav Visit 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे राजधानी रायपुर और नया रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली से रायपुर आगमन का समय और कार्यक्रम

Amit Shah CG Visit: तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1:20 बजे दिल्ली स्थित पालम एयरफोर्स स्टेशन से विशेष विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका विमान दोपहर 3:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरेगा। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे मंडी रोड स्थित निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

आर्टेमिस शांति अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

Amit Shah Raipur Artemis Hospital Inauguration: रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर गृह मंत्री दोपहर 3:30 बजे पंडरी मंडी रोड स्थित आर्टेमिस शांति अस्पताल पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेंगे और अस्पताल के औपचारिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे नया रायपुर स्थित पीपल वन के लिए प्रस्थान करेंगे।

विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे शुभारंभ

Union Home Minister CG Tour Minute To Minute: अस्पताल के कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:30 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। वहां 5:35 बजे से 5:45 बजे के बीच वे विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम के तुरंत बाद वे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।

राज्योत्सव समापन और महतारी वंदन की 33वीं किस्त

Amit Shah Mahtari Vandan Scheme 33rd Installment: केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। वे शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मंच से वे सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद रात 8:20 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

समयस्थान और कार्यक्रम
दोपहर 1:20 बजेपालम एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान
दोपहर 3:05 बजेस्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आगमन
दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजेआर्टेमिस शांति अस्पताल पंडरी का लोकार्पण
शाम 5:35 बजे से शाम 5:45 बजेविकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) सेक्टर-16 नया रायपुर का लोकार्पण
शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजेराज्योत्सव 2026 समापन समारोह व महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का अंतरण
रात 8:20 बजेस्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए वापसी

Also Read: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में आसमान पर दिखेगा रोमांच, रायपुर पहुंची वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम, मोर के पंखों जैसे रंगों में सजेंगे हेलीकॉप्टर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button