
Raipur Local Holiday Devuthani Ekadashi: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की पूर्व निर्धारित तारीख में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार अब 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
पूर्व घोषित छुट्टी में संशोधन कर जारी किया गया नया आदेश
Raipur Government Offices Holiday List: प्रशासनिक आदेश के अनुसार इससे पूर्व राज्य सरकार ने 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश तय किया था। हालांकि बाद में सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी वजह से 9 नवंबर के स्थान पर अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर रायपुर और नवा रायपुर क्षेत्र के लिए स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है।

जानिए किन दफ्तरों में लागू होगा यह आदेश और कहां खुले रहेंगे कामकाज
Chhattisgarh Local Holiday Revised Order: यह स्थानीय अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रभावी रहेगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह छुट्टी बैंकों, शासकीय कोषालयों और उप-कोषालयों पर लागू नहीं होगी। इन वित्तीय संस्थानों में 20 नवंबर को भी सामान्य दिनों की तरह काम जारी रहेगा।



