
CG Vyapam Group 2 Recruitment 2026: दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियों का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) और उपसमूह-02 के अंतर्गत कुल 1,703 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मंडल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

CG Vyapam Group 2 Recruitment 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी
सीजी व्यापम ग्रुप-2 भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | CG Vyapam Group 2 Recruitment 2026 |
| भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल |
| भर्ती समूह | समूह-2, उप समूह-02 |
| कुल पद | 1,710 |
| विज्ञापन क्रमांक | एस.एस.बी./परीक्षा/2026/4045 |
| संक्षिप्त विज्ञापन की तारीख | 4 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 10 जनवरी 2027 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 5 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर होगी सीधी भर्ती
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,703 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें विभिन्न श्रेणियों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं:
- सहायक ग्रेड-3: 1,206 पद
- सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग): 279 पद
- पंजीयक लिपिक: 50 पद
- सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद
- उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा): 34 पद
- शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद
- स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद
- शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद
- शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 3 पद
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक) का समय निर्धारित किया गया है।
लिखित परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी होने का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आगामी वर्ष यानी 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह परीक्षा राज्य के पांच प्रमुख संभागीय मुख्यालयों में संपन्न होगी।
स्थानीय युवाओं के लिए परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान
राज्य के मूल निवासियों को राहत देते हुए शासन ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के जो स्थानीय निवासी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा, जिससे शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक का विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| भर्ती विज्ञापन | यहां देखें |
| आवेदन फॉर्म | यहाँ क्लिक करें |
| दस्तावेज विवरण | यहाँ देखें |
| भर्ती प्रक्रिया अपडेट | यहाँ देखें |
| अन्य सरकारी नौकरी | यहाँ क्लिक करें |



