
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। राज्य भर में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पोस्ट मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह थमने के बाद प्रदेश में ठंड ने अपनी असरदार दस्तक दे दी है। दिन के समय धूप की तेजी कम होने लगी है, जबकि रात और सुबह के वक्त हल्की कनकनी और ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा।
प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से नीचे
CG Today Raipur Weather Update: राज्य में औसत अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम पाया गया है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से अब देर रात और अलसुबह के समय ठंड का असर काफी साफ महसूस होने लगा है।

अंबिकापुर में 12.3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
CG Today Weather News: सरगुजा संभाग का अंबिकापुर एक बार फिर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में रात का न्यूनतम पारा गिरकर 12.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जगदलपुर में 14.4 डिग्री और दुर्ग में 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं माना में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री और बिलासपुर में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
दुर्ग में दिन का तापमान रहा सबसे अधिक
CG Cold Weather Alert: रात के समय ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में मैदानी इलाकों का तापमान मिलाजुला बना हुआ है। दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ, जबकि बिलासपुर में यह 0.7 डिग्री कम पाया गया। दूसरी ओर राजनांदगांव में दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और जगदलपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है।

अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी
CG IMD Weather Forecast 2026: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी पांच दिनों तक प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। बारिश को लेकर किसी भी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पारे में किसी बड़े और अचानक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरेगा। मौसम साफ रहने से लोगों को धूप सुहानी लग रही है और रात के समय लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
स्वास्थ्य को लेकर सलाह और सावधानियां
मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। दिन और रात के तापमान में आ रहे अंतर के कारण सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों और छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त तैयारी रखने की हिदायत दी गई है।
Also Read: छत्तीसगढ़ बीजेपी का बड़ा अभियान, 27 हजार बूथों पर नियुक्त होंगे 2.70 लाख किसान मितान



