Vandana Mehra Atut: कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? जिन्हें मध्य प्रदेश से लाकर सुकमा में दी गई अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी

Sukma Additional Collector: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ बुलाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें सुकमा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश की 2008 बैच की प्रशासनिक अधिकारी

Sukma Additional Collector New Posting: वंदना मेहरा अटूट मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली हैं और वे वर्ष 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आने से ठीक पहले वे मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनकी यह प्रतिनियुक्ति मध्य प्रदेश शासन की आपसी सहमति और निर्धारित शर्तों के अधीन पूरी की गई है।

सुकमा जिले में मिली अपर कलेक्टर की नई कमान

MP SFS Officer Vandana Mehra CG Deputation: छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आने के तुरंत बाद राज्य शासन ने प्रशासनिक आदेश जारी कर वंदना मेहरा अटूट को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सुकमा जिले में अपर कलेक्टर नियुक्त किया है। बस्तर संभाग के इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उनकी यह तैनाती की गई है, ताकि मैदानी स्तर पर विकास कार्यों और प्रशासनिक मॉनिटरिंग को गति मिल सके।

बस्तर को डेयरी हब बनाने की चल रही तैयारी

Bastar Dairy Hub Project CG Government: राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि वंदना मेहरा अटूट की छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के पीछे एक खास रणनीति है। राज्य की वर्तमान सरकार बस्तर अंचल को डेयरी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। चूंकि वंदना मेहरा इससे पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव रह चुकी हैं, इसलिए उनकी इस विशेषज्ञता को बस्तर क्षेत्र में कृषि और डेयरी विकास योजनाओं को बढ़ावा देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Also Read: CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 125 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button