Deepak Tandon Blackmail Case: कपल्स को 2 घंटे के लिए 1500 रुपये में रूम देकर बनाता था वीडियो, लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, दीपक टंडन के खिलाफ 6 केस दर्ज

Deepak Tandon Blackmail Case Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाखों रुपये की धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध अब तक कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह अपने होटल में कपल्स को 2-2 घंटे के लिए 1500 रुपये किराए पर कमरे उपलब्ध कराता था और इसके बाद वहां आने वाली युवतियों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

होटल में कैमरों के जरिए बनाता था वीडियो

Raipur Hotel Scandal Deepak Tandon: पुलिस को शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि आरोपी अपने होटल के कमरों और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वहां आने वाले कपल्स की तस्वीरें और वीडियो तैयार करता था। इन्हीं आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर वह युवतियों को ब्लैकमेल करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के इस होटल में कई प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं का भी नियमित आना-जाना लगा रहता था।

मोबाइल फोन से मिले महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत

Barkha Tandon Mobile Forensic Lab: बिलासपुर पुलिस ने आरोपी दीपक के तीनों मोबाइल फोन और रायपुर पुलिस ने उसकी पत्नी बरखा टंडन के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इन मोबाइलों की प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैटिंग, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने की पुष्टि हुई है। बिलासपुर पुलिस ने सभी जब्त मोबाइलों को गहन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है, जिससे आरोपी के पूरे अवैध नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

भाजपा नेत्री और अफसरों से भी की लाखों की ठगी

Raipur Police Remand Deepak Tandon: आरोपी दीपक टंडन ने अपनी पहुंच दिखाने के लिए कई बड़े राजनेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की थीं। उसने एक भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपये की ठगी की है। इसके अलावा उसके होटल में आने वाले पुलिस अधिकारियों और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसरों से भी उसने ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं। पुलिस अब इन सभी पीड़ितों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

बिलासपुर से रायपुर लाकर पुलिस लेगी रिमांड

सिविल लाइन रायपुर के एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि न्यायालय से आरोपी दीपक टंडन से पूछताछ करने और उसे गिरफ्तार करने की अनुमति प्राप्त हो गई है। अब रायपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर से रायपुर लाकर स्थानीय अदालत में पेश करेगी। पेशी के दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करने के लिए रिमांड की मांग करेगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपी की पत्नी बरखा टंडन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

रायपुर में दर्ज हैं धोखाधड़ी और कब्जे के मामले

आरोपी दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ अकेले रायपुर जिले में ही धोखाधड़ी के 2 और अवैध कब्जे का 1 मामला मिलाकर कुल 3 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह से पीड़ित लोगों की संख्या काफी अधिक हो सकती है, जो लोकलाज के डर से सामने नहीं आ रहे हैं। बिलासपुर में आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है।

Also Read: शादी के डेढ़ साल बाद भी पति ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध, पत्नी ने थाने में दर्ज कराई FIR

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button