CG New Ration Card Download 2026: छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड जारी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें PDF

रायपुर CG New Ration Card Download 2026: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए नए राशन कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुराने राशन कार्ड नंबर में बदलाव कर नया राशन कार्ड नंबर जारी किया गया है। अब राशन कार्डधारक खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नया राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Ration Card: राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए राशन कार्ड नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों के OTP के जरिए लॉगिन कर नया राशन कार्ड PDF डाउनलोड किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ नया राशन कार्ड डाउनलोड 2026: मुख्य जानकारी

Ration Card Details: नए राशन कार्ड से संबंधित प्रमुख जानकारी नीचे दी गई है।

विवरणजानकारी
विभाग का नामखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
सेवा का नामराशन कार्ड
सुविधानया राशन कार्ड डाउनलोड
डाउनलोड का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

CG New Ration Card Download Link 2026

Download Link: राशन कार्डधारक खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।

पोर्टल पर राशन कार्ड से संबंधित उपलब्ध सेवाओं में नया कार्ड डाउनलोड और नया राशन कार्ड नंबर देखने का विकल्प तलाशें।

नया राशन कार्ड नंबर कैसे देखें

New Ration Card Number Online Process: छत्तीसगढ़ में पुराने राशन कार्ड का नंबर बदलकर नया नंबर जारी किया गया है।

  • सबसे पहले खाद्य विभाग के इस आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पुराना राशन कार्ड नंबर डाले और Search पर क्लिक करें।
  • Search पर क्लिक करते ही नीचे नया राशन कार्ड नंबर सामने आ जायेगा।

मोबाइल से नया राशन कार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें?

Online Process: छत्तीसगढ़ का नया राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:

  1. सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Citizen Login‘ या ‘जनभागीदारी’ पर क्लिक करें।
  3. Login With Ration Card with OTP पर क्लिक करें।
  4. अपना नया राशन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज करके Verify and Login पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर Action के नीचे टाइम वाले logo पर क्लिक करें।
  7. खुलें स्क्रीन पर Download Ration My Card पर क्लिक कर अपना नया राशन कार्ड PDF डाउनलोड करें।

Important: यदि वेबसाइट धीरे खुल रही है, तो कुछ समय इंतजार करें और दोबारा प्रयास करें। OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा, जो राशन कार्ड में पंजीकृत है।

वीडियो में देखें पूरा स्टेप-

नया राशन कार्ड डाउनलोड करने से पहले ध्यान दें

Important Information: राशन कार्ड डाउनलोड करते समय सही राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और पंजीकृत मोबाइल नंबर अपने पास रखें। यदि OTP नहीं आता है या नया राशन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें या संबंधित राशन दुकान अथवा खाद्य विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।

राशन कार्ड नंबर में बदलाव और नए कार्ड के जारी होने से संबंधित जानकारी की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से जरूर करें।

विवरणजानकारी
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
नया कार्ड नंबरयहां देखें
नया राशन कार्ड लिंकडाउनलोड करें
नया राशन संबंधी अपडेटयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनायहां क्लिक करें

Also Read: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नव’ से धान की फसल बर्बाद, ऐसे करें फसल बीमा योजना का क्लेम, जानिए पूरी प्रक्रिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button