छत्तीसगढ़ के इन दो नेताओं को BJP ने दी राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में दुर्ग ग्रामीण से विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नई नियुक्तियां

भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी और संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

राष्ट्रीय टीम के प्रमुख पदाधिकारियों की सूची

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: जोगेन मोहन (असम), ममता मोहंता (ओडिशा), संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश), बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र), सत प्रकाश राणा (दिल्ली), डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार) और संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)।
  • राष्ट्रीय महामंत्री: गजेंद्र यादव (दिल्ली), प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक) और ललित चंद्राकार (छत्तीसगढ़)।
  • राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य: खम्हन ताम्रकर (छत्तीसगढ़)।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

Also Read: CG Farmers Compensation: धान की फसल बर्बाद होने पर मिलेगा पूरा मुआवजा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, इस योजना के तहत मिलेगी राहत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button