रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के बहाने महिला को पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश होने पर लॉज ले जाकर 3 दिन तक किया दुष्कर्म

Rajnandgaon Crime News 2026: राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन पर बैंगलोर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही 1 महिला को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने और बाद में किराये के मकान में रखकर लगातार शोषण करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने महिला को पानी पीने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाया था, जिससे वह गहरी नींद में सो गई और उसकी ट्रेन छूट गई, जिसके बाद मदद का झांसा देकर उसे लॉज ले जाया गया और वहां धमकी देकर गलत काम किया गया।

प्लेटफार्म पर बातचीत के बाद पिलाया पानी

Rajnandgaon Crime News Today: पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 22 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अप्रैल 2026 को वह मायके से बैंगलोर जाने के लिए सुबह लगभग 7.30 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन लेट होने से वह प्लेटफार्म नंबर 2 पर बैठी थी और रात करीब 10.30 बजे 1 महिला व 1 पुरुष उससे मिले तथा बैंगलोर जाने की बात कही, फिर महिला के जाने के बाद पुरुष ने समय होने का बहाना बनाकर पानी दिया जिसे पीते ही पीड़िता सो गई और ट्रेन छूट गई।

लॉज ले जाकर दो तीन दिन तक किया शोषण

City Kotwali Rajnandgaon News: पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे आरोपित ने सोने की व्यवस्था कराने का झांसा दिया और उसे स्कूटी पर बैठाकर बस स्टैंड के पास स्थित चंद्रा लॉज ले गया। आरोप है कि वहां विरोध के बावजूद जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया और 2 से 3 दिन तक लॉज में रखकर बार बार शोषण किया गया।

किराये के मकान में रखकर लगातार प्रताड़ना

इसके बाद आरोपित पीड़िता को दीवानटोला, बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में किराये के मकान में ले गया और वहां रखने लगा। वहां भी इच्छा के विरुद्ध शोषण जारी रहा और आरोपित उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगा, जबकि महिला ने ऑपरेशन होने के कारण मां न बन सकने की बात बताई तो आरोपित आए दिन मारपीट करने लगा और घर से निकालने की धमकी देने लगा।

स्कूटी जब्त कर आरोपित भेजा गया जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में तलाश शुरू की और 24 नवंबर को 32 वर्षीय आरोपित उमेश कुमार वर्मा, निवासी बाजार अतरिया खैरागढ़, को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कबूलनामे के बाद घटना में इस्तेमाल स्कूटी क्रमांक सीजी 08 आर 9990 जब्त की और अपराध क्रमांक 723/26 के तहत बीएनएस की धारा 62 (2) (एम), 115(2) व 351 (3) में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

परेशान होकर पीड़िता ने ली पुलिस की शरण

लगातार मारपीट, धमकी और शोषण से परेशान होने के बाद पीड़िता ने आगे बढ़ने का फैसला करते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपित को पकड़कर जेल भेजा गया और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Also Read: प्रेमी की मौजूदगी में दोस्त ने किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button