
Ambikapur Fake Baba News 2026: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रूहानी ताकत का डर दिखाने, तंत्र मंत्र और बीमारी ठीक करने के दावों के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले कथित बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी नौशाद अली के रूप में हुई है, जो करीब 9 महीने पहले अंबिकापुर पहुंचा था और रसूलपुर क्षेत्र में अपने चेले के घर रहकर बाबे शिफा के नाम से ठिकाना चला रहा था, जिसके खिलाफ 24 नवंबर की रात बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
बाबे शिफा के नाम से बनाया था ठिकाना
Ambikapur Fraud News: पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपित ने खुद को सूफी सईद बाबा और रूहानी ताकतों का मालिक बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। वह निसंतान दंपतियों को संतान दिलाने, तंत्र मंत्र से बीमारी ठीक करने और समस्याओं को दूर करने का दावा करता था तथा लोगों से नकद व फोन पे के माध्यम से बड़ी रकम वसूलता था।

युवाओं को रात में बुलाने का आरोप
Surguja Crime News Update: शिकायत लेकर थाने पहुंचे स्थानीय निवासी हारून रशीद ने बताया कि कथित बाबा 25 से 27 वर्ष के युवाओं को खास तौर पर निशाना बनाता था। जिन लोगों का कामकाज ठीक से नहीं चलता था, उन्हें वह रात में मिलने के लिए बुलाता था और रूहानी ताकतों का प्रभाव दिखाकर प्रभावित करता था। मुर्दे को जिंदा करने तक का दावा करता था बाबा।
बीमार बच्चे के इलाज के नाम पर वसूली
Ambikapur News: हारून ने बताया कि 1 बीमार बच्चे के इलाज और ठीक करने का दावा कर उसके पिता से साढ़े 4 लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन 2 महीने बाद बच्चे की मौत हो गई और जवाब मांगने पर रूहानी ताकत से खत्म करने की धमकी दी गई। लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि करीब 1 साल के भीतर इस तरह से लाखों से लेकर करोड़ रुपये तक की उगाही की गई।
अलग अलग लोगों से लाखों की ठगी के आरोप
शिकायतों में कई पीड़ितों के नाम सामने आए हैं जिनसे बड़ी राशि लिए जाने के आरोप लगे हैं। इनमें बैकुंठपुर के बाबा खान से 9 लाख रुपये, रसूलपुर के शाहिद से 4 लाख रुपये, आसीर अंसारी से 75 हजार रुपये, यासीर खान से 75 हजार रुपये तथा आदिल, सोएब अख्तर, समीर सिद्दीकी और लारेब अहमद से 20 हजार रुपये तक की रकम लिए जाने की शिकायतें शामिल हैं।

थाने पहुंचे लोग और ठिकाने पर घेराव
ठगी के मामले सामने आने के बाद 24 नवंबर की रात बड़ी संख्या में पीड़ित व स्थानीय लोग कोतवाली थाने पहुंचे। नाराज लोगों ने आरोपित के ठिकाने को भी घेरा, लेकिन वहां वह नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई तेज की।
बीएनएस की धारा में गिरफ्तारी व जांच जारी
कोतवाली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर नौशाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा के एएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग जुड़े थे तथा कुल कितनी रकम की ठगी हुई है।



