
Arun Sao Birthday Event News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन पर तखतपुर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन आयोजित किया गया, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को बांटे गए नाश्ते को लेकर नाराजगी सामने आई। आयोजन में वितरित की गई पूड़ी सब्जी के खराब और बदबूदार होने की शिकायत मिली, जिससे नाराज नगरवासी और ग्रामीण नाश्ता खाने के बजाय कार्यक्रम स्थल पर ही फेंककर वापस लौट गए और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
राम सदन में आयोजित हुआ था भूमिपूजन कार्यक्रम
Takhatpur Arun Sao Birthday News 2026: तखतपुर के राम सदन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के अवसर पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह रखा गया था। क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर और आसपास के गांवों से लोग पहुंचे थे, जहां स्वागत और उत्सव की तैयारियों के बीच नाश्ते की व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

खराब सब्जी मिलने पर लोगों ने फेंका नाश्ता
समारोह में शामिल लोगों को नाश्ते के तौर पर पूड़ी और सब्जी दी गई, लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि सब्जी खराब हो चुकी थी और उसमें से बदबू आ रही थी। नाश्ता हाथ में आते ही कई लोगों ने उसे खाने से मना कर दिया और वहीं फेंककर चले गए, जिससे मौके पर असंतोष की स्थिति दिखी।

नास्ता की गुणवत्ता जांचने पर उठे सवाल
मंच से विकास कार्यों और जनकल्याण की योजनाओं की चर्चा चल रही थी, जबकि दूसरी ओर लोगों को कम गुणवत्ता वाला नाश्ता मिलने की बात सामने आ रही थी। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन जैसे बड़े कार्यक्रम में भोजन परोसने से पहले उसकी जांच न होने और व्यवस्था की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

आयोजकों की जिम्मेदारी और व्यवस्था पर चर्चा
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीच यह चर्चा रही कि नाश्ता तैयार करने और बांटने से पहले उसकी स्थिति क्यों नहीं देखी गई। बड़े आयोजन में मेहमानों और ग्रामीणों की सुविधा व सेहत को लेकर बरती गई इस कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह तरह की बातें हो रही हैं।



