Balod Teacher Murder: फिल्मी स्टाइल में मर्डर: शिक्षिका पत्नी की हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश, लेकिन पुलिस की तहकीकात ने खोल दी साजिश की परतें, जानकर हो जायेंगे हैरान

Balod Teacher Murder: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर उस इंसान को झकझोर कर रख दिया है जो रिश्तों में भरोसा करता है। दो महीने पहले जिस घटना को एक सड़क हादसा बताया गया था, अब वो पूरी तरह एक सोची-समझी साजिश और निर्मम हत्या साबित हुई है। शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत को पहले एक एक्सीडेंट माना गया, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे की आड़ में उसका पति ही कातिल निकला। पहले गाड़ी से कुचलने की कोशिश, फिर बची हुई सांसें छीनने के लिए लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला — ये कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उतनी ही हकीकत में खौफनाक और दर्दनाक है।

22 मार्च को हुआ था हादसा, अब निकला हत्या का राज

Road Accident Twist: 22 मार्च को मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की सड़क हादसे में मौत की खबर आई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरखा अपने स्कूल से काम खत्म कर दुर्ग स्थित घर लौट रही थीं। तभी दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ स्कूल का प्यून भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

लेकिन अब, इस कहानी में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। यह कोई आम एक्सीडेंट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी — और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि बरखा का पति शिशपाल निकला।

पति को रास नहीं आया पत्नी का अलग रहना

जांच में सामने आया है कि बरखा और शिशपाल के रिश्ते काफी समय से तनावपूर्ण चल रहे थे। दोनों के बीच कई बार सुलह की कोशिशें हुईं, लेकिन नतीजा नहीं निकला। आखिरकार बरखा ने अपने बच्चों को लेकर दुर्ग स्थित मायके में रहना शुरू कर दिया।

शिशपाल को यह बात कबूल नहीं हुई। उसने पत्नी को सबक सिखाने की ठान ली। वह हर रोज स्कूल से लौटने के बरखा के रूटीन और समय का बारीकी से अध्ययन करने लगा। और फिर 22 मार्च को उस सुनसान रास्ते पर घात लगाकर बैठा, जहां से बरखा रोज गुज़रती थीं।

गाड़ी से कुचला, फिर रॉड से मारा

Balod Shocking Crime: जैसे ही बरखा उस रास्ते से गुज़री, शिशपाल ने अपनी गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जब उसे एहसास हुआ कि बरखा की सांसें अब भी चल रही हैं, तो उसने गाड़ी में रखी लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार किए और आखिरकार उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को परिजनों की आशंका ने चौंकाया

Balod Teacher Murder: बरखा की मौत के बाद उसके परिजनों को घटना पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को अपने संदेह से अवगत कराया। इसके बाद जांच की दिशा बदल गई और पुलिस ने जब मामले की डिटेल जांच शुरू की तो सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी।

पुलिस ने शिशपाल और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आज इस पूरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा मीडिया के सामने किया जाएगा।

मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई

Balod News: इस घटना के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं बरखा के दो छोटे बच्चे — एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा। अब उनके सामने जिंदगी भर का गणित रह गया है:
मां को मारा गया, लेकिन हत्यारा उनका पिता निकला।
अब वे किसे दोष दें? मां को या उस इंसान को जिसे वे अब तक अपना “हीरो” समझते थे?

अब सवाल उठता है

  • क्या इस तरह की सोच और प्रतिशोध के लिए समाज में कोई जगह है?
  • क्या रिश्तों में दरार आने का मतलब जान लेना और दे देना हो गया है?
  • और सबसे बड़ी बात — उन बच्चों का क्या, जिनकी मासूमियत इस अपराध की सबसे बड़ी शिकार बन गई?

ऐसे मामलों में कानून सख्ती से अपना काम करेगा, लेकिन समाज को भी अब रिश्तों को लेकर गंभीर आत्ममंथन की ज़रूरत है।

Also Read: Death Of The Bride: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डोली उठने से पहले दुल्हन ने कर ली खुदकुशी, बाथरूम में मिला शव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button