अनोखा VIDEO: ज्योति कलश विसर्जन में सांसद भोजराज नाग पर सवार हुई देवी, माँ ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भानुप्रतापपुर: MP Bhojraj Nag Video: दुर्गा नवमी के अवसर पर भानुप्रतापपुर में आयोजित ज्योति कलश विसर्जन यात्रा में एक अनोखा और भक्तिमय दृश्य देखने को मिला। कांकेर के सांसद भोजराज नाग इस दौरान अचानक झूपने (झूमने) लगे, जिससे यह माना गया कि उन पर देवी सवार हुई हैं।

यात्रा में मौजूद सांसद की माँ नूतन नाग ने जब यह देखा, तो उन्होंने फौरन सांसद के पैर छूकर उन पर सवार देवी माँ से आशीर्वाद लिया। यह भक्तिपूर्ण पल कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सांसद भोजराज नाग स्वयं बैगा (पारंपरिक उपचारकर्ता/पुजारी) भी हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में गहरी आस्था रखते हैं। विसर्जन कार्यक्रम में सांसद के साथ क्षेत्र के दीवान, मांझी, गायता, पुजारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

देखिये वीडियो-

Also Read: Basant Ageawal Expose: धर्म की आड़ में अवैध प्लाटिंग का साम्राज्य! भू-माफिया बसंत अग्रवाल का खुला राज़, शासन-प्रशासन तक को साधने की कोशिश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button