कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस दिन धमतरी दौरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लिया तैयारियां का जायजा

धमतरी में 19 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित आगमन से पहले जिला प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

बैठक के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कार्यक्रम स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, स्टॉल लगाने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल और भीड़ प्रबंधन की स्थिति देखी। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक बदलाव और सुधार करने को कहा गया।

प्रशासनिक टीम भी रही मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रीता यादव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. नेताम, एसडीएम पियूष तिवारी सहित जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने बताया कि कृषि मंत्री के दौरे को देखते हुए सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

हेलीपेड स्थल की भी की गई जांच

कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपेड की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने को कहा। प्रशासन का मानना है कि कार्यक्रम के दिन भीड़ को संभालने और आवाजाही को सुचारु रखने के लिए सभी तैयारियों का समय पर पूरा होना जरूरी है।

पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त का होगा वर्चुअल हस्तांतरण

कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का वर्चुअल हस्तांतरण करेंगे। जिला प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि कृषि मंत्री का यह दौरा किसानों से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करने का मौका देगा।

Also Read: International Match in Raipur: रायपुर अब रायपुर में भी खेले जायेंगे इंटरनेशनल मैच, क्रिकेट प्रेमियों और राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button