CAPF भर्ती परीक्षा आज, रायपुर में बनाए गए 5 सेंटर; गेट बंद होने का समय तय, लेट पहुंचने पर एंट्री नहीं

रायपुर: CAPF Exam: UPSC द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा आज रविवार, 3 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर राजधानी रायपुर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सख्त हिदायत दी है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

CAPF Entry Time: CAPF परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक होगी। गेट सुबह 9:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। लेट पहुंचने वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPSC CAPF Bharti: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने सभी केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी, और अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता जैन, नोडल अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर, सहायक नोडल अधिकारी नवीन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल और UPSC के ऑब्जर्वर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष निर्देश:

  • निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे
  • एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अनिवार्य
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित

Also Read: District Court Dantewada Vacancy 2025: जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में कार्यालय सहायक और भृत्य के पदों पर भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button