
Shradhanjali Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण इलाकों के जरूरतमंद परिवारों के लिए श्रद्धांजलि योजना लागू कर रखी है। इस योजना का उद्देश्य है कि किसी परिवार के मुखिया या कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था आर्थिक संकट के बिना हो सके।
योजना का उद्देश्य
CG Government Scheme: श्रद्धांजलि योजना की शुरुआत जुलाई 2016 में की गई थी। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और वंचित परिवारों को अचानक आई आपदा में तत्काल राहत देना है। किसी भी परिवार के मुखिया या कमाऊ सदस्य की मृत्यु के बाद 24 घंटे के भीतर उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपए की एकमुश्त राशि उपलब्ध कराई जाती है।
पात्रता शर्तें
- यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों में लागू है।
- लाभ वही परिवार उठा सकते हैं जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना 2011 (SECC-2011) में स्वतः शामिल सूचकांकों में आते हैं या किसी वंचन सूचकांक में शामिल हैं।
- जिन परिवारों को अन्य सरकारी योजनाओं से अंत्येष्टि सहायता मिलती है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
क्रियान्वयन की जिम्मेदारी
यह योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित होती है। लाभार्थियों तक सहायता राशि समय पर पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पर होती है। मृतक परिवार को 2000 रुपए की सहायता दिलाने की जिम्मेदारी सीधे संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की होगी।
प्रशासनिक निर्देश
CG Shradhanjali Yojana: कलेक्टरों ने जिला और जनपद पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रद्धांजलि योजना का लाभ किसी भी पात्र परिवार से वंचित न हो। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सहायता राशि समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए।
CG Sarkari Yojana: श्रद्धांजलि योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल है, जो ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद परिवारों को दुख की घड़ी में तात्कालिक आर्थिक सहारा देती है।



