Mahtari Vandana Yojana 17th Installment: महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी: 69 लाख महिलाओं को 647 करोड़ रुपये का लाभ, घर बैठे ऐसे चेक करें योजना की राशि

Mahtari Vandana Yojana 17 th Installment: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जुलाई 2025 की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 69.23 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 647.66 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी और अब तक 17 किश्तों में कुल 11,081.68 करोड़ रुपये महिलाओं तक पहुंचाए जा चुके हैं।

हर महीने 1 हजार रुपये से हो रहा सशक्तिकरण

Mahtari Vandan Yojana: इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और उन्हें समय पर यह सहायता मिले।

DBT खाता सक्रिय न होने पर रुक सकती है किस्त

Mahtari Vandan Yojana: विभाग ने साफ किया है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है या आधार अपडेट नहीं है, उन्हें तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करानी चाहिए। कई लाभार्थियों की राशि खाते में न जाकर वापस लौट रही है। आधार इनएक्टिव होने पर भी भुगतान रुक सकता है, इसलिए सभी महिलाओं से आधार अपडेट कराने की अपील की गई है।

पोर्टल और ऐप से जुड़ी सुविधाएं

Mahtari Vandan Yojana: महिलाएं योजना से जुड़ी जानकारी महतारी वंदन योजना पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे देख सकती हैं। यदि किसी महिला को योजना से जुड़ी कोई परेशानी है, तो वह पोर्टल पर ‘शिकायत करें’ ऑप्शन का उपयोग कर सकती है। साथ ही यदि कोई लाभार्थी महिला योजना का लाभ त्यागना चाहती है, तो वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे और सभी को समय पर सहायता मिलती रहे।

Also Read: CG Ration Card: 34 लाख लोगों के राशन कार्ड आज से होंगे ब्लॉक, जानिए वजह

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button