बेमेतरा की पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कवर्धा से बुलानी पड़ी दमकल टीम; लाखों का नुकसान

बेमेतरा: Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र में स्थित ओड़िया गाँव में एक पाइप फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। ओड़िया गाँव में स्थित इस फैक्ट्री में प्लास्टिक और स्प्रिंकलर पाइप बनाने का काम होता था। सुबह अचानक फैक्ट्री के भीतर से धुआँ निकलता देखा गया, और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा के साथ-साथ पड़ोसी जिले कवर्धा से भी दमकल टीम को मौके पर बुलाया गया। तेज हवाओं के कारण आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में तेजी से फैलती जा रही थी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

हालांकि, तब तक फैक्ट्री के भीतर रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार पाइप सब जलकर राख हो चुके थे, जिससे फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जाँच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Also Read: रायपुर में सिलतरा स्टील फैक्ट्री हादसा: निर्माणाधीन प्लांट गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button