Atmanand School Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, जानें विषयवार रिक्तियों की पूरी जानकारी

CG Atmanand School Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने आत्मानंद स्कूलों के लिए 1812 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। भर्ती में शैक्षणिक के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत भर्ती संबंधी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

आत्मानंद स्कूलों में किन पदों पर होगी भर्ती?

Vacancy: जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। विषयवार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:

पदविषयरिक्त पद
व्याख्याताहिंदी51
व्याख्याताअंग्रेजी65
व्याख्यातासंस्कृत47
व्याख्यातागणित49
व्याख्याताजीव विज्ञान39
व्याख्यातावाणिज्य104
व्याख्यातारसायन44
व्याख्याताभौतिक53
व्याख्यातासामाजिक विज्ञान52
व्याख्याताभूगोल60
शिक्षकहिंदी/संस्कृत34
शिक्षकअंग्रेजी106
शिक्षककला72
शिक्षकविज्ञान56
शिक्षकगणित68
व्यायाम शिक्षक50
ग्रंथपाल60
शिक्षककंप्यूटर40
प्रयोगशाला सहायक170
प्रधानपाठकप्राथमिक शाला27
प्रधानपाठकपूर्व माध्यमिक शाला24
सहायक ग्रेड-310

सबसे ज्यादा पद इन विषयों में

CG School Teacher Bharti 2026: भर्ती में कुछ विषयों के पद विशेष रूप से अधिक हैं। प्रयोगशाला सहायक के 170 पद, शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं। इसके अलावा व्याख्याता अंग्रेजी के 65, भूगोल के 60 और ग्रंथपाल के 60 पद भी निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

CG Atmanand School Bharti Onlie Application: अभी तक लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आवेदन शुरू होने की तारीख और अंतिम तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई है। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन की तारीख और अन्य जरूरी निर्देश स्पष्ट होंगे।

योग्यता और आयु सीमा की जानकारी कब आएगी?

Eligibility: अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवश्यक प्रमाण-पत्र और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की पूरी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। विभाग के विस्तृत विज्ञापन में प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता और अन्य नियम बताए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

Selection: भर्ती की चयन प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और परीक्षा से संबंधित अन्य नियमों की जानकारी भी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी। अभी इनका आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

Important: उम्मीदवारों को विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना चाहिए। आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र तैयार रखें।

Notice: इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन की तारीख, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आरक्षण की अंतिम जानकारी विभाग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में ही स्पष्ट होगी।

महत्वपूर्ण लिंक CG Patwari Bharti 2026 Online Links

विवरणआधिकारिक लिंक / पोर्टल
छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
भर्ती सूचनायहां देखें
शिक्षक भर्ती 2026 अपडेटयहां क्लिक कर जुड़े रहें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button