CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें SCR विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी, मोहला में परिवार ने किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास, दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर बवाल, CM का भारत-पाक मैच पर बयान, नेशनल लोक अदालत में 43 लाख मामलों का निपटारा, राजिम-रायपुर के बीच 18 सितंबर से चलेगी मेमू ट्रेन, रेलवे अधिकारी पर FIR और CBI जांच, रायपुर न्यूड पार्टी विवाद पर महिला आयोग का संज्ञान, IAS विकास शील होंगे नए मुख्य सचिव, किसानों को मिला QR कोड आधारित बिक्री प्लेटफॉर्म समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
SCR विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी
SCR Bill: छत्तीसगढ़ में स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने स्टेट कैपिटल रीजन विकास प्राधिकरण (CRDA) से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब नियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है और विधि विभाग से परामर्श लिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 1 नवंबर यानी राज्योत्सव से CRDA का अस्तित्व में आना तय है।
परिवार ने थाने के सामने किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास
Family Suicide Attempt: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक परिवार ने थाने के सामने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। होटल व्यवसाय से जुड़े इस परिवार की महिलाओं और नाबालिग बच्चियों ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। समय रहते पुलिस ने उन्हें बचा लिया, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।
धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल
Conversion Row: दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर इलाके में धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा विवाद हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घर में चल रही प्रार्थना सभा को धर्मांतरण का अड्डा बताते हुए रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग किया।
भारत-पाकिस्तान मैच पर सीएम का बयान
CM on IND-PAK Match: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “खेल और ऑपरेशन सिंदूर अलग बातें हैं। खिलाड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए।” विपक्ष ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर सवाल उठाए थे, जिस पर सीएम ने यह बयान दिया।
नेशनल लोक अदालत में 43 लाख मामलों का निपटारा
National Lok Adalat: छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत के दौरान 43,17,193 मामलों का निपटारा हुआ। हाईकोर्ट और जिला अदालतों की पीठों ने कुल 4,83,17,05,500 रुपये का अवार्ड पारित किया। तकनीक का उपयोग करते हुए वर्चुअल माध्यम और मोबाइल वेन से भी मामलों का निपटारा किया गया।
राजिम-रायपुर के बीच मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से
Rajim-Raipur MEMU Train: नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर 18 सितंबर से रायपुर से राजिम के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे ने इसकी समय-सारणी भी जारी कर दी है। इस सेवा से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा और क्षेत्रीय व्यापार व पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
रेलवे अधिकारी पर FIR, CBI करेगी जांच
Railway Officer FIR: रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी पर RTI में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। एडवोकेट आनंद कुमार शर्मा की शिकायत पर सीआईडी ने FIR दर्ज की है। अब इस मामले की जांच CBI करेगी। रेलवे मंडल में यह मुद्दा बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
रायपुर न्यूड पार्टी विवाद, महिला आयोग का संज्ञान
Raipur Nude Party: राजधानी रायपुर में वायरल हुए न्यूड पार्टी पोस्टर से हड़कंप मच गया है। महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस और साइबर सेल को 2 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आयोजकों, प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर प्रचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
IAS विकास शील होंगे नए मुख्य सचिव
New Chief Secretary: एडीबी मनीला से रिलीव होने के बाद IAS विकास शील छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव बन सकते हैं। अगले हफ्ते उनके रायपुर लौटने की संभावना है। विकास शील पहले कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं और कई विभागों में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
किसानों को मिला QR कोड आधारित बिक्री प्लेटफॉर्म
Farmers QR Code: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान कॉल सेंटर और QR कोड आधारित जी कॉम इंडिया प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। अब किसान अपनी फसल सीधे खरीदार को बेच सकेंगे और बिचौलियों से निजात पाएंगे। कॉल सेंटर से किसानों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। इस पहल से किसानों की आय बढ़ने और कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।



